मोदी सरकार ने दे दिया इशारा, 3 मई को भी खत्म नहीं होगा लॉकडाउन ?



कोरोना वायरस लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। अब सवाल ये है कि क्या देश में हवाई यात्रा 4 मई से शुरू हो जाएंगी? क्या एयरलाइंस कंपनियों पर भरोसा लोगों को टिकट बुक करा लेनी चाहिए? इन सवालों में घिरे आम लोग काफी परेशान है। इसी परेशानी को डीजीसीए के आदेश ने काफी हद तक दूर कर दिया है। आदेश के अनुसार अगले आदेश तक कोई भी एयरलाइंस टिकट बुकिंग ना करें। यह डीजीसीए की ओर से नया सर्कूलर जारी किया गया है। आपको बता दें कि सभी एयरलाइंस 4 से कुछ कुछ डमेस्टिक फ्लाइट के लिए टिकट बुकिंग की सुविधा दे रही थीं।


डीजीसीए की ओर से जारी सर्कूलर में साफ किया गया है कि सभी एयरलाइंस अगले आदेश तक टिकट बुकिंग ना करें और तत्काल प्रभाव से टिकट बुकिंग को बंद करें। सर्कूलर के अनुसार देश में हवाई यात्रा कब और कैसे शुरू होगी, उसके लिए नया सर्कूलर जारी कर दिया जाएगा। तब तक के लिए कोई भी एयरलाइंस टिकट बुकिंग नहीं करेगी।


दूसरी ओर विस्तारा और एयर एशिया की ओर से बुकिंग अभी भी जारी है। कंपनी ने कहा कि मंत्रालय की ओर से उन्हें अभी तक सर्कूलर नहीं पहुंचा है। सभी इंडियन कंपनियों की ओर से 4 से डमेस्टिक फ्लाइट के लिए टिकट बुकिंग कर रही हैं। इससे पहले मंत्री हरदीप सिंह पुरी की ओर से शनिवार रात को ट्वीट कर सभी एयरलाइन्स से अपील की थी कि जब तक सरकार आदेश नहीं करती तब तक के लिए टिकट बुकिंग बंद कर दें।


अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि जब पीएम मोदी ने देश में लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए ही बढ़ाया है, तो फिर एयरलाइंस को सरकार 4 तारीख की बुकिंग क्यों नहीं लेने दे रही है। क्या ये इस बात की ओर इशारा है कि देश को लॉकडाउन पार्ट-3 के लिए तैयार रहना चाहिए। लगता तो ऐसा ही है।


Post a Comment

0 Comments