
1- आमिर खान - बॉलीवुड फिल्म जगत के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अभिनेता आमिर खान ने दो शादिया की है उनकी पहली बीवी रीना से उन्हें दो बच्चे हैं। जिनका नाम इरा खान और जुनैद खान है। इसके बाद आमिर खान ने दूसरी शादी किरण राव से की जिनसे, उन्हें एक बेटा है। जिसका नाम आजाद है। कुल मिलाकर आमिर खान के 3 बच्चे हैं।

2- सैफ अली खान - पटौदी खानदान के नवाब और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान ने भी दो शादियां की हैं। उन्हें अपनी पहली पत्नी अमृता से बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम हैं और वही अपनी दूसरी पत्नी करीना कपूर से उन्हें एक बेटा हैं जिसका नाम तैमूर अली खान है।

3- संजय दत्त - संजय दत्त की पहली पत्नी ने बेटी त्रिशला को जन्म दिया। इसके बाद पहली पत्नी की मृत्यु हो गई। संजय दत्त ने इसके बाद दूसरी शादी कर ली जो ज्यादा दिनों तक नहीं टिकी। संजय दत्त ने मान्यता से तीसरी शादी की। इन दोनों का एक बेटा और एक बेटी है।

4- शाहरुख़ खान - शाहरुख़ खान ने बॉलीवुड की मशहूर फिल्म निर्देशक और निर्माता गौरी खान से शादी की हैं। गौरी खान ने बेटे आर्यन और बेटी सुहाना को जन्म दिया। इसके बाद गौरी खान सरोगेसी के जरिए तीसरी बार मां बनी। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम अबराम है।

5- धर्मेन्द्र - बॉलीवुड फिल्म जगत के हीमैन अभिनेता धर्मेन्द्र का पहला शादी प्रकाश कौर से हुई थी। जिनसे, उन्हें चार बच्चे है जिनका नाम सनी, बॉबी, विजेता और अजेता है। इसके बाद उन्होंने हेमा मालिनी के साथ दूसरी शादी की और जिनसे उन्हें दो बेटियां हैं, जिनका नाम ईशा और आहना है। इस तरह से धर्मेन्द्र 6 बच्चों के पिता बन गये।
0 Comments