अचानक भड़क गया करीना का बेटा,निकालने लगा भड़ास,गुस्से मे तैमूर ने मम्मी का भी नही पकड़ा...

करीना कपूर और सैफ अली खान का बेटा तैमूर अली खान क्यूट स्टार किड्स में से एक है। तैमूर से मिलने और उनकी फोटोज क्लिक करने के लिए फैन्स के साथ ही फोटोग्राफर्स भी क्रेजी रहते हैं। वैसे तो तैमूर ज्यादातर नैनी के साथ ही दिखते है लेकिन कभी-कभी मम्मी करीना के साथ भी स्पॉट हो जाते हैं। हाल ही में तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें में बेहद गुस्से में भड़ास निकालते नजर आ रहे हैं।




ये वीडियो पुराना है, इसमें तैमूर मम्मी करीना के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। कार से उतरते ही तैमूर नाराज हो जाते हैं और चिल्लाने लगते हैं। करीना के लाख कोशिश के बाद भी तैमूर उनका हाथ पकड़ने को तैयार नहीं होते।


आपको बता दें कि तैमूर अभी 3 साल के हैं और अभी से वे बिना मम्मी का हाथ थामे चलना पसंद करते हैं। तैमूर एयरपोर्ट पर ब्लू जीन्स, व्हाइट टी-शर्ट और लॉन्ग बूट में दिख रहे हैं। इस दौरान उनके एक्सप्रेशन्स भी देखने लायक थे।




तैमूर के पापा सैफ अली खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में तैमूर के बिहेवियर को लेकर कहा कि वो घर में सभी पर धौंस जमाता है।


सैफ ने इंटरव्यू में कहा कि उन्हें लगता है कि तैमूर के साथ थोड़ा स्ट्रिक्ट होना पड़ेगा, लेकिन उन्होंने ऐसा करना छोड़ दिया है। वे कहते हैं कि तैमूर उनका तीसरा बच्चा है और करीना का पहला, इसलिए वो तैमूर को थोड़ा बिगाड़ रही हैं।




तैमूर प्ले स्कूल जाते हैं। किड जिम कम स्कूल की 3 महीने की फीस 15,000 रुपए है यानी हर महीने का चार्ज 5,000 रुपए है। खास बात ये है कि बच्चों के इस स्कूल में वीक में महज एक दिन की क्लास लगती है। यहां बच्चों के खेलने और सीखने के लिए काफी सारे इक्यूप्मेंट्स हैं। फिलहाल स्कूल बंद है।


करीना ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि तैमूर को वो सामान्य कपड़े ही पहनाती हैं। उन्होंने बताया- 'मैं बेटे के लिए जारा, एडिडास और एचएनएम से शॉपिंग करती हूं। उसके लिए गुच्ची या पराडा जैसे ब्रांड के कपड़े नहीं लेती हूं'।




सैफ ने 'कॉफी विद करन' में बताया था कि बेटे तैमूर की एक फोटो 1500 रुपए में बिकती है। सैफ की मानें तो फोटो का इतना रेट किसी सुपरस्टार का भी नहीं है। तैमूर की फोटोज महंगी बिकने की सबसे बड़ी वजह उनकी क्यूटनेस है।


Post a Comment

0 Comments