भाग्यफल: 6 अप्रैल से 23 अप्रैल तक , जानिए क्या लिखा है आपके नसीब में



मेष, सिंह, और धनु राशि :-

हाल ही में हुई हानि से निराश न हों इसके बजाए खुद का ख़याल रखें। स्वास्थ्य संबंधी चिंता आपको डॉक्टर के पास ले जा सकती है। बुराईयों से हर हाल में बचें। परिजनों से बातचीत उस चिंता को कम करेगी जो आपको परेशान कर रही है। अतीत को अतीत में ही रखें। धन सम्बन्धी मामले आपको परेशान करेंगे। इन मामलों से उबरने के लिए आपको किसी खास व्यक्ति की ज़रूरत पड़ सकती है। अपने जीवन में आई समस्याओं को हल करने की कोशिश करें। भाग्य आपका साथ अवश्य देगा। स्वार्थ से रिश्तों को बनाने की जितनी मर्ज़ी कोशिश करें किंतु वो रिश्ते कभी भी नहीं बनते।

वृष, कन्या और मकर राशि :-

यह समय अपनी गुप्त क्षमताओं को बाहर लाने और असहाय लोगों की मदद करने का है जिससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। आपको अचानक धन प्राप्त होगा या आप धन अर्जित करने के नए अवसरों को ढूंढेंगे। सफर में गड़बड़ी या सामान की हानि हो सकती है, सावधान रहें। पैसा आपकी चिंता का मुख्य विषय है। भविष्य में आप अपने आर्थिक लाभ के लिए नए साधनों को खोज लेंगे। पूरी तैयारी के साथ कमर कस लें क्योंकि आपके चाहने वालों को आपसे बहुत उम्मीदें हैं। समस्याओं को हल करें, इससे आपका तनाव भी कम होगा। मेहनत शरीर को मजबूत बनाती है और कठिनाईयां मन को मजबूत करती हैं।

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि :-

बिक्री या खरीद के लिए यह समय सबसे बेहतरीन है क्योंकि अभी आपके सितारे आपके पक्ष में हैं। पूरा समय धन के मामलों में व्यतीत होगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने पार्टनर्स और करीबी साथी की सलाह अवश्य लें। कानूनी समझौतों से भी आपको लाभ ही होगा। अपने एक कहावत तो सुनी ही होगी "जब लोहा गर्म हो तो हथोड़ा मार देना चाहिए", तो अब समय है काम करने का। व्यक्तिगत या पेशेवर मतभेदों को हल करें। बदलाव जीवन का सत्य है इसलिए इसके लिए हमेशा तैयार रहें। याद रखें, उपलब्धियों के लिए उच्च उम्मीदों के साथ साथ कड़े परिश्रम को भी अपना हथियार बनाएं।

मिथुन, तुला और कुंभ राशि :-

आपके कार्ड में इस समय कुछ बड़ी योजनाएं हैं। अपने फैसलों को ध्यान से लें और अपने पति या साथी से इनपुट मांगें। आपका समय कानूनी मामलों या अनुबंधों के लिए की गयी बैठकों में व्यतीत हो सकता है। प्रियजनों द्वारा प्रदान किए गए ज्ञान पर भरोसा करें। कानूनी परेशानी से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा समय है। जीवन के हर तरह के संघर्ष से मुक्ति मिलेगी। परिवर्तन जीवन का सार है, इसलिए लचीला बने। जब बात रोमांस की आती है तो अपेक्षाएं अधिक होंगी। मंजिल चाहे कितनी भी ऊँची क्यो ना हो पर रास्ते हमेशा पैरों के नीचे ही होते है।

Post a Comment

0 Comments