कपिल शर्मा की वजह से बन चुका है सुपरस्टार! अब 7 करोड़ खर्च करके खोला खुद का रेस्टोरेंट

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा को लोग बहुत पसंद करते हैं और उनका कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो काफी ज्यादा लोकप्रिय है। यह शो सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है। कपिल शर्मा के अलावा इस सीरियल के कलाकार भी काफी पसंद किए जाते हैं। इस सीरियल का एक कलाकार कपिल शर्मा की वजह से अब सुपरस्टार बन चुका है।




हम बात कर रहे हैं कीकू शारदा की जो कि कपिल शर्मा के शो में बच्चा यादव के रोल में नजर आते हैं। कीकू शारदा की कॉमेडी सुनकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। कीकू शारदा ने अपने करियर में कई टीवी सीरियलों में काम किया। लेकिन ये कपिल शर्मा के शो से सबसे ज्यादा पॉपुलर हुए। कीकू शारदा कपिल शर्मा के शो से हर महीने करोड़ों की कमाई करते हैं। इसके अलावा वह प्रमोशनल इवेंट और विज्ञापनों से भी कमाई करते हैं।




हाल ही में कीकू शारदा ने अपना नया रेस्टोरेंट खोला है जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी। कीकू शारदा की कुछ तस्वीरें सामने आई। इन तस्वीरों में कीकू शारदा आपने रेस्टोरेंट के बाहर नजर आए।




कीकू शारदा ने नया रेस्टोरेंट खोलने के लिए सात करोड़ से ज्यादा खर्च कर दिए। उनका रेस्टोरेंट बाहर से काफी ज्यादा लग्जरी और स्टाइलिश दिख रहा है। हालांकि भीतर की तस्वीरें अभी तक सामने नहीं आई हैं। उनके रेस्टोरेंट का नाम मुल्क रेस्टोरेंट है। कीकू शारदा इन तस्वीरों में काफी ज्यादा स्टाइलिश लग रहे हैं। किकू शारदा ने अपने करियर में कॉमेडी नाइट्स विद कपिल, एफआईआर, हातिम जैसे सीरियलों में काम किया।


Post a Comment

0 Comments