
उत्तर कोरिया के तानशाह किम जोंग की हालत बेहद नाजुक है। किम ने एक सर्जरी करवाई है, कहा जा रहा है कि उसने हार्ट सर्जरी करवाई है और ये रिपोर्ट वाइट हाउस के अधिकारी के हवाले से आई है। किम को काफी समय से देखा भी नहीं गया है। बीते दिनों 15 अप्रैल को भी किम जोंग उन के दादा किम सुंग द्वितीय की सालगिरह के मौके पर वह नदारद रहे। ये दिन नार्थ कोरिया में सबसे अहम माना जाता है और इस दिन वहां हॉलिडे भी होता है। इसके बाद से अमेरिकी एजेंसियां इस खबर पर अपनी नजर बनाए हुए हुए हैं।
किम जोंग की सनक और क्रूर तौर-तरीकों के कई किस्से मशहूर हैं। किसी को जान से मरवाने से पहले वो एक बार भी नहीं सोचता और उसकी बेरहमी के किस्से पूरी पूरी दुनिया में मशहूर है। अगर नॉर्थ कोरिया में कोई उसके द्वारा बनाए गए नियमों को नहीं मानता है तो भी इसका अंजाम मौत होता है। 2011 में सत्ता संभालने के बाद से ही किम जोंग उन की मीडिया में पहचान एक सनकी और बर्बर तानाशाह की रही है।2011 में नॉर्थ कोरिया की सत्ता संभालने के बाद, पहले छह साल में उसने कम से कम 340 लोगों को मरवाया।
जनरल को मरवाया- नॉर्थ कोरिया के डिफेंस चीफ ह्योंग योंग ने मीटिंग के दौरान एक बार सुप्रीम लीडर के सामने झपकी ले ली। किम को ये बात पसंद नहीं आई और उसने एंटी एयरक्राफ्ट गन से उसकी हत्या करवा दी।
भाई को मरवाया- जब किम के भाई ने उनके तौर तरीकों का विरोध किया तो उसने अपने भाई तक को मौत के घाट उतार दिया। 13 फरवरी, 2017 को मलेशिया के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उसे जहर दिया गया।
फूफा को कुत्तों से नोचवाया, बुआ को दिया जहर- जिस फूफा जेंग सेंग थाएक ने उसे राजनीति के दांव-पेंच समझाए, जब उनका कद उसे खुद से बड़ा लगने लगा तो किम से देखा नहीं गया। उसने 120 शिकारी कुत्तों के आगे फूफा को फिंकवा दिया। पति की हत्या के बाद उसकी बुआ किम के खिलाफ बोलने लगी तो उसने अपनी बुआ को भी जहर देकर मरवा दिया जबकि सामने ये आया कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। बाद में उनके खुद के सैन्य अधिकारी ने ये खुलासा किया।
जनरल को दी फांसी- 2016 में तत्कालीन सेनाध्यक्ष री योंग गिल को सुप्रीम लीडर ने फांसी की सजा सुनाई थी।
लोग नहीं रोए तो मरवा दी गोली- 2012 में किम जोंग के पिता की मौत हुई। तब अगर कोई उनके पिता के अंतिम संस्कार में नहीं रोया तो उसकी भी गोली मार कर हत्या करवा दी गई।
जेलों में कैदियों का रेप- पिछले 50 साल में नॉर्थ कोरिया के जेलों में हजारों कैदी मारे गए हैं। उनमे महिलाऐं भी होती है। उन्हें भूखा रखा जाता है और उनका रेप भी होता है।
नागरिकों के लिए बेहद कड़े नियम- नॉर्थ कोरिया में बिना किम की मर्जी के कुछ नहीं होता। उसे रहमदिली पसंद नहीं। नॉर्थ कोरिया से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। धर्म क्या होगा, लोग कैसे कपड़े पहनेंगे, घर से निकलने पर कैसे रहना है, ये सब सुप्रीम लीडर ही तय करता है।
0 Comments