खुशखबरी : इस ऐप के जरिए आप पा सकते हैं फ्री में घर बैठे राशन

देश भर में कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन 2 को लागू किया गया है। इसके कारण कई लोग प्रभावित भी हुए हैं। सरकार के प्रयासों के बावजूद लोगों को खाना-पीना नहीं मिल रहा है। ऐसे में एक एनजीओ ने देशभर के जरूरतमंदों को मुफ्त में राशन देने के लिए 'फ्री राशन ऐप' लाया है।

फ्री राशन ऐप के निदेशक और संस्थापक खालिद सैयदुल्लाह ने एएनआई को बताया कि संकट के समय में, हमने इसे 'राशन ऐप' का नाम दिया है, जो लॉकडाउन के कारण प्रभावित लोगों की मदद करेगा और उनकी राशन आवश्यकता को पूरा करेगा। लोग इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और हमसे राशन पैक के लिए अनुरोध कर सकते हैं।

सैफुल्ला और उनकी टीम को ऐप के माध्यम से 13 हजार आवेदन मिले हैं, जिन्हें विभिन्न राज्यों के जरूरतमंद लोगों द्वारा भेजा गया है। सैफुल्ला ने कहा कि एक बार जब लोग ऐप में फॉर्म भरते हैं, तो उनके निवास का पता पूछा जाता है, जिसके बाद एनजीओ का एक समूह जांच करता है कि अनुरोध सही है या नहीं। यदि अनुरोध सही है, तो हम उस क्षेत्र के निकटतम किराना व्यापारी से संपर्क करते हैं और उसके खाते में 600 रुपये जमा करते हैं और जरूरतमंद व्यक्ति को स्टोर से आवश्यक सामान एकत्र करने के लिए सूचित करते हैं।

Post a Comment

0 Comments