कोरोना : चीन से सटे अरुणाचल में लोग खा रहे इस जानवर का मांस, चुकानी पड़ सकती है भारी कीमत





अरुणाचल में लोगों को नहीं मिल रहा खाना


कोबरा सांप मारकर खा गए ग्रामीण


कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन जारी है. इस दौरान पूरे देश में खाद्य सामानों की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है. अरुणाचल प्रदेश के लोगों ने इस चुनौती का सामना करने के लिए अलग ही तरीका अपना लिया है.

इस पहाड़ी राज्य के लोगों ने फूड सप्लाई बाधित होने पर जीवित रहने के लिए जंगली जानवरों का शिकार करना शुरू कर दिया है. लॉकडाउन के दौरान लोगों ने न सिर्फ जानवरों को बल्कि कोबरा जैसे सांप को भी नहीं छोड़ा.

अरुणाचल प्रदेश के नाहरलागुन क्षेत्र के एक गांव के निवासियों ने लगभग 10 फुट लंबे किंग कोबरा को मार दिया.

कई लोगों को खाना नहीं मिलने के बाद वो भोजन की तलाश में जंगल जाने पर मजबूर हो गए और वहां जो भी जानवर दिखा उसे मारकर खाना शुरू कर दिया.

इसको लेकर ग्रामीणों ने कहा कि जब वो भोजन की तलाश में जंगलों में गए तो उन्हें एक कोबरा सांप दिखा. चूंकि उनके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं है, इसलिए उसे ही मारकर खा गए.

कोबरा मारने वाले ग्रामीणों ने कहा, “हमारे पास खाने के लिए कुछ नहीं है, कोई चावल नहीं, कोई सब्ज़ी नहीं. इसलिए हम इस सांप को अब खाएंगे.

अरुणाचल प्रदेश में लगभग 90 फीसदी लोग विभिन्न जानवरों के मांस का सेवन करते हैं, जो राज्य का मुख्य आहार भी है.

Post a Comment

0 Comments