'महाभारत' में एयर कूलर? मुकेश खन्ना के इस सीन पर खूब बन रहे हैं मीम्स


 

 



में पुराने क्लासिक सीरियल जैसे रामायण, महाभारत और शक्तिमान की सफलता ने बता दिया कि आज भी दर्शक इन्हें लेकर क्रेजी हैं। घर के बड़े लोग इन्हें देखकर एक बार फिर गुजरे जमाने को याद कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ इस जमाने की जेनरेशन भी ऐतिहासिक धारावाहिकों को देखकर प्रेरित हो रही है। इस बीच 'महाभारत' का एक सीन खूब वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस ने एक गलती निकाल ली है और अब इस पर खूब मीम्स बन रहे हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर महाभारत सीरियल के एक सीन की फोटो वायरल हो रही है, जिसमें मुकेश खन्ना भीष्म पितामह बने हुए हैं। इस सीन में उनके पीछे एयर कूलर रखा हुआ है। आप भी देखिए कि अब इस पर लोग किस तरह के फनी मीम्स बना रहे हैं। 


Saiyaara @BeingKushSharma

Bhishma Pitamah using Air Cooler 

Oh bhai maro mujhe maro


लॉकॉडाउन के बीच लोगों के मनोरंजन के लिए दूरदर्शन पर एक बार फिर रामायण, महाभारत, शक्तिमान और सर्कस सहित कई ऐतिहासिक धारावाहिकों को फिर से शुरू किया गया है। 80-90 के दशक में बने इन सीरियल्स को देखने के लिए सड़कें सूनी हो जाती थीं।


Soni@Soni_Mishra3

Bhishma did it way before GOT. #Mahabharat #GameofThrones






आज भी इन शोज को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज बना हुआ है। यही वजह है कि टीआरपी लिस्ट में दूरदर्शन छाया हुआ है। पिछले कई हफ्तों से रामायण, महाभारत और शक्तिमान टॉप 5 में शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments