आपने फैंस तो बहुत से देखे होंगे लेकिन में आज आपको एक ऐसे फैन के बारे में बताने वाला हूं जिसने विराट के लिए अपने शरीर पर सोलह टेटू बनवा रखे है।

दोस्तो में बात कर रहा हूं विराट कोहली के सबसे बड़े फैन की जिसका नाम पिंटू बेहरा है। पिंटू ओड़ीस राज्य के एक छोटे से गांव का रहने वाला है। ओर वह विराट के हर एक मैच को जो भी भारत में होता है टाइम निकालकर देखने जाता है।
पिंटू से मिले थे विराट

पिंटू ने बताया कि जब साउथ अफ्रीका ओर इंडिया का विशाखापट्टनम में मैच हो रहा था तो विराट उनसे मिले थे। उन्होंने बताया कि वहा पर एक मीडिया कर्मी ने उनसे बोला कि आप विराट के इतने बड़े फैन हो चलिए आपको उनसे मिलवाते है। उसके बाद मीडिया कर्मी ने विराट को बोला कि सर आपका सबसे बड़ा फैन आपसे मिलना चाहता है। तब विराट उनको पहले से ही जानते थे ओर उन्होंने उनका नाम अपने आप बताया की ये पिंटू है ओर पिंटू को गले से लगाया ओर पीठ थपथपाते हुए बोले कि चलिए बाद में मिलते है।

0 Comments