
सीकर. राजस्थान के सीकर जिले (Sikar In Rajastha) में सोमवार को विचलित कर देने वाला विचित्र वाकया सामने आया। । जिले के लोसल (Losal) कस्बे में एक प्रसूता (pregnant) अल सुबह शौच करने खुले में गई थी। इसी दौरान उसकी डिलीवरी हो गई। उसने एक मासूम बच्ची को जन्म दिया। लेकिन, जन्म के बाद वह नवजात को खुले में ही छोडकऱ घर आकर सो गई। सोमवार को चूंकि सुबह बरसात हो रही थी। ऐसे में खुले में पड़ी वह नवजात दो घंटे तक बरसात में भीगती रही। (the newborn was wet for two hours in rain) गनीमत से मंडी में सब्जी लेने जा रहे एक सब्जी विक्रता ने उसे देख लिया और अपने साथियों की मदद से लोसल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उसका उपचार शुरू हुआ।
मां के साथ सीकर किया रैफर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात की हालत गंभीर होने पर उसे सीकर रैफर किया गया। इसी बीच उसकी मां का भी पता लगा लिया गया। उसे भी बच्ची के साथ सीकर के जनाना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अब दोनों का उपचार शुरू हुआ। सूचना पर बाल कल्याण समिति की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मां में खून की कमी, नवजात स्वस्थ
अस्पताल में जांच में मां के भी खून की भारी कमी सामने आई है। चिकित्सकों के मुताबिक उसके शरीर में महज चार यूनिट खून होना सामने आया है। जिसके चलते उसके शरीर में जबरदस्त कमजोरी है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक विमंदित भी है। जिसके चलते ही डिलीवरी के बाद उसने नवजात को नहीं संभाला। फिलहाल नवजात बिल्कुल स्वस्थ है। जिसे डिस्चार्ज करने की तैयारी कर ली गई है।
इनका कहना है:
लोसल से पहुंची नवजात बिल्कुल स्वस्थ है। जबकि मां में खून की कमी है। लिहाजा मां का अस्पताल में अभी उपचार जारी रहेगा। नवजाज को आज डिस्चार्ज कर मां के पास ही रखा जाएगा।
0 Comments