
पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद (Javed Miandad) भारतीय क्रिकेटर्स पर बयानबाजी करते रहते हैं. यह आज की बात नहीं है वह लंबे समय से ऐसा कर रहे हैं. ऐसे ही एक वाकया के बारे में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने बताया. उन्होंने बताया कैसे मियांदाद (Javed Miandad) ने उन्हें लेकर ऐसा बयान दिया था जो उनके पिता को बिलकुल पसंद नहीं आया. हालांकि मियांदाद की बोलती बंद हो गई जब इरफान के पिता उनसे मिलने पहुंचे थे. पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के शो में इस बात का खुलासा किया.
मियांदाद ने पठान को बताया था आम गेंदबाज
पठान ने बताया, 'मुझे याद है जावेद मियांदाद ने ऐसा कुछ कहा था कि पठान जैसे गेंदबाज पाकिस्तान की हर गली में मिलते हैं. मेरे पिता ने इस खबर को पढ़ा था, यह पढ़ने के बाद उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा था. मुझे अच्छी तरह से याद है कि सीरीज के आखिरी मैच में मेरे पिता मैच देखने आए पाकिस्तान (Pakistan) आए थे. वह मेरे पास आए और कहा मैं पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में जाना चाहता हूं और मियांदाद से मिलना चाहूंगा. मैंने उन्हें मना किया था.'
इरफान के पिता के सामने मुकर गए थे मियांदाद
इरफान (Irfan Pathan) ने आगे कहा, 'हालांकि मेरे पिता ने बात नहीं मानी और वह पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में जा पहुंचे. जैसे ही मेरे पिता को मियांदाद (Javed Miandad) ने देखा वो खड़े हो गए, उन्होंने कहा, मैंने आपके बेटे के बारे में ऐसा कुछ भी नहीं कहा. मेरे पिता जी उनके चेहरे पर एक अजीब सी हंसी थी और उन्होंने कहा, मैं यहां आपको कुछ कहने के लिए नहीं आया. मैं तो आपसे मुलाकात करना चाहता था आप काफी अच्छे खिलाड़ी थे.'
साल 1999 में पाकिस्तान (Pakistan) के साथ हुए कारगिल युद्ध के बाद 2004 में भारत का यह पहला पाकिस्तानी दौरा था. भारत ने उस दौरे पर टेस्ट सीरीज 2-1 और वनडे सीरीज 3-2 से अपने नाम की थी. यह सीरीज इरफान पठान के लिए बहुत खास थी. इसी दौरे पर ही वीरेंद्र सहवाग तिहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने थे.
0 Comments