कोविड 19 वायरस से लड़ने के लिए पूरा भारत लाॅकडाउन के समय एकजुट होकर खड़ा है ऐसा कुछ माहौल रविवार को देखने को मिला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अपील पर 9 बजे मिनट के लिए घर की सभी लाइटे बंद करके दीया, टॉर्च, मोमबत्ती, मोबाइल फोन की लाइट जलाने के साथ पटाखे फोड़कर दीवाली जैसा माहौल बना दिया।

लेकिन ऐसी मुश्किल घड़ी में लोगों का साथ देने के बजाय राजनीति करने से बाज नहीं आ रहें। बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज लोकसभा सांसद नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए प्रशासन और सरकार पर अंगुली उठाई है।


राहुल गांधी ने लिखा कोविड 19 के विरुद्ध लड़ने वाले स्वास्थ्य क्षेत्र के डाॅक्टर, नर्सेस, सफाई कर्मचारी आदि सबका आभार व्यक्त करने के साथ ही हमें ये भी याद रखना होगा कि अब तक सबको सुरक्षा उपकरण नहीं मिले है बिना उपकरण के कई समर्पित कर्मचारी निरंतर जान जोखिम में डालने पर मजबूर है। जिसके बाद लोगों ने सवाल का जवाब कुछ इस तरह से दिया है।
0 Comments