लोकडाउन : विधायक बेटा काट रहा है सीएम पिता के बाल, फोटो वायरल



शिमला. हिमाचल प्रदेश में लॉकडाउन (Lockdown) और कर्फ्यू के चलते तमाम सैलून (Saloon) और नाई (Barbar) की दुकानें बंद हैं. पिछले 22 मार्च से दुकानों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं. ऐसे में आम से लेकर खास लोगों को परेशानी हो रही है. नाई की दुकानें बंद होने के चलते अब लोग खुद ही अपने बाल और शेव कर रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह भी अछूते नहीं रहे. बेटे विक्रमादित्य सिंह उनके बाल काटते नजर आए.

‘आज कुछ नया सीखा’

सोशल मीडिया पर विक्रमादित्य ने अपने पिता वीरभद्र सिंह के बाल काटते हुए फोटो शेयर की. साथ ही लिखा कि ‘आज कुछ नया सीखा.’ इसके अलावा, विक्रमादित्य ने लिखा कि लोग घरों में ही रहें और सुरक्षित रहें.


राज्यपाल के पास भी गए थे वीरभद्र सिंह
इससे पहले, रविवार को वीरभद्र सिंह और विक्रमादित्य के अलावा, कांग्रेस नेता हिमाचल के राज्यपाल से मिले थे. इस दौरान इन्होंने हिमाचल के बाहर फंसे बाशिंदों को लाने के लिए गुहार लगाते हुए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को ज्ञापन सौंपा था. बता दें कि बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य के चलते वीरभद्र सिंह अब कम ही घर से निकलते हैं. वह खास मौके पर ही घर से बाहर आते हैं. इससे पहले वह बजट सत्र में भी चंद बैठकों में हिस्सा लेते नजर आए थे.

कौन हैं विक्रमादित्य
बता दें कि वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के छह बार के सीएम रह चुके हैं और विक्रमादित्य सिंह उनके इकलौते बेटे हैं. विक्रमादित्य शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक हैं.

Post a Comment

0 Comments