दरिंदगी : गर्लफ्रेंड का कत्ल करने के बाद उसके शरीर के अंगों को खा गया पकाकर



हर रिश्ते में मनमुटाव तो आम बात है लेकिन अगर वह झगड़े कभी हिंसा का रूप ले लें। तो इसका परिणाम बहुत भयानक हो जाता हैं। आज हम आपको एक ऐसे मामलें के बारें में बताते हैं। जिसको सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे। जिसको देखने और सुनने के बाद आपको भी अपने कानों पर विश्वास नहीं होगा। ये मामला इंडियाना का है। जहां एक बॉयफ्रेंड ने अपनी पागलपन की हद तक जाकर एक ऐसे वारदात को अंजाम दे दिया। जिसको सुन कर सबके दिमाग ख़राब हो गया।


इंडियाना के रहने वाले जोजफ ओबरहैंसली ने अपनी गर्लफ्रेंड टैमी जो ब्लैंटन की इस बेरहमी से हत्या की। जिसका खुलासा खुद उसने एक कोर्ट के दौरान किया था। आपको बता दें कि उस बॉयफ्रेंड ने मन मुटाव के चलते अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा। उसने उस लड़की के शरीर पर चाकू से तब तक वार किया। जब तक वह लड़की मर नहीं गई। इतना ही नहीं लड़के ने इसके बाद उसके शरीर को भी पकाकर खाया।


जोजफ ने खुद कोर्ट के दौरान इस बात का खुलासा किया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड के अंगो को खाने से पहले उसके दिमाग को इलेक्ट्रिक आरी से दो हिस्सों में काटा। जिसके बाद उसने उस लड़की के दिमाग को भी भूनकर खाया। उसने यह भी बताया कि उसने इस घटना को अंजाम देने के लिए वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के घर गया था। जहां टैमी के दरवाजा ना खोले जाने पर जोजफ ने उसके घर का दरवाजा तोड़ दिया।


इसके बाद वह उस लड़की के घर में घुस गया। जहां पर उसने उस लड़की के ऊपर खूब चाकू से वार किया। इसके बाद उसने उस लड़की के शरीर से कई अंग निकल लिए। जिनको उसने पकाकर खाया। टैमी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक लड़की के अभी भी कुछ अंग गायब हैं। जिसको देख कर यह बात साफ़ हैं कि हत्यारे ने उसको भी अपना निवाला बना लिया है।


Post a Comment

0 Comments