इस दिन लॉकडाउन को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं पीएम मोदी, करेंगे ऐसा

 कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पीएम मोदी ने देश में लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ा दी है। लॉकडाउन के बाद भी देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में बहुत ही तेजी से इजाफा होता जा रहा है। अब ये संख्या बीस हजार के पार पहुंच चुकी है। 

 अब लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या अब तीन मई के बाद देश में लॉकडाउन को समाप्त कर दिया जाएगा या इसकी अवधि एक बार फिर से बढ़ा दी जाएगी। इसके बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब एक बार फिर से 27 अप्रैल को देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फे्रंस के माध्यम से चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि यह इस दौरान लॉकडाउन के संबंध में मुख्यमंत्रियों से बात कर सकते हैं। पीएम मोदी इस दौरान सभी मुख्यमंत्रियों से उनके यहां कोरोना वायरस के प्रसार की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके बाद ही वह लॉकडाउन को लेकर किसी प्रकार की रणनीति बना सकते हैं। 

Post a Comment

0 Comments