Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या आप जानते हैं बबीता जी के पति अय्यर महाराष्ट्रीयन हैं

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah शो के हर कलाकार ने अपना किरदार हमेशा से बखूबी निभाया है। उनका अभिनय इतना वास्तविक है कि दर्शक ये भूल जाते हैं कि वह अभिनेता है और अभिनय कर रहे हैं। ऐसे ही एक कलाकार हैं तनुज महाशब्दे। तनुज महाशब्द शो में साउथ इंडियन साइंटिस्ट कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर की भूमिका निभा रहे हैं। शो में यह किरदार एक साउथ इंडियन है। वह शो में बबीता के पति का किरदार निभा रहे हैं जो कि बंगाली है। कई लोग यही समझते हैं कि अय्यर का किरदार निभाने वाला यह एक्टर रिअल लाइफ में भी साउथ इंडियन है लेकिन ऐसा नहीं है। तनुज महाराष्ट्रीयन हैं। वह वास्तविक जिंदगी में साउथ इंडियन नहीं है। उनके मुताबिक उन्होंने शो की शूटिंग शुरू करने से पहले लुंगी बांधना सीखी और साउथ इंडियन्स के बारे में जानने के लिए चेन्नई भी गए थे।

तारक मेहता के शो को 12 साल हो चुके हैं लेकिन अय्यर की भूमिका तनुज ने बहुत शानदार तरीके से निभाई और आज तक दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उनकी जेठालाल के साथ तनातनी हो या उन्हें लेकर बबीता को प्रोटेक्ट करना हो वे इतने सालों में मनोरंजन करना नहीं भूले।

बता दें कि तनुज महाशब्दे ने सीआईडी में भी काम किया है। उन्होंने साल 2003 में एपिसोड नंबर 135 में फिल्म इंडस्ट्री के एक जूनियर आर्टिस्ट सप्लायर का किरदार निभाया था। साल 2016 में उन्हें 18 साल के एक बच्चे को अपने परिवार से मिलाने की सराहना मिली थी जब वह परिवार से बिगड़ गया था।

बता दें कि लॉकडाउन के कारण अभी फिल्मों की शूटिंग बंद है। शूटिंग बंद होने से पहले के एपिसोड्स में कोरोना वायरस को लेकर गोकुलधाम सोसाइटी जागरूकता फैला रही थी। अय्यर ने भी हाथ मिलाने की जगह नमस्ते की बात कही थी। जब वह जेठालाल से हाथ नहीं मिला रहे थे और नमस्ते में जवाब दिया तो उन्हें लगा था कि एटिट्यूड दिखा रहे हैं। लेकिन बाद में तारक मेहता ने इस बात को साफ किया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए हैंडशैक की जगह नमस्ते करें।

Post a Comment

0 Comments