कप्तान विराट कोहली की फिटनेस मौजूदा दौर में विश्व क्रिकेट में एक खास मिसाल है। विराट कोहली अपने करियर को लेकर बहुत ही गंभीर है। आज कोहली का कद क्रिकेट जगत के बल्लेबाजों में बहुत ही खास मुकाम पर हैं, जहां से वो एक रोल मॉडल भी कहे जा सकते हैं।
विराट कोहली ने अपनी फिटनेस को लेकर किया था मांस का त्याग
विराट कोहली आज जिस तरह के क्रिकेटर हैं उससे वो अपनी फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा गंभीर रहते हैं। कोहली ने अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए सबसे खास बात है कि त्याग बहुत कुछ दिया है।

विराट कोहली ने अपनी फिटनेस को लेकर त्याग करने में सबसे बड़ी चीज छोड़ी जो मांस है। पंजाब परिवार से नाता रखने वाले विराट कोहली मांस को बहुत पसंद करते थे लेकिन साल 2018 में उन्होंने अपनी बड़ी परेशानी के कारण मांस का पूरी तरह से त्याग कर दिया। कोहली ने शुक्रवार को इस बात को लेकर इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज के सामने इंस्टाग्राम लाइव में खुलासा किया।
विराट कोहली ने पीटरसन के सामने खोले कई राज बताया मांस छोड़ने का कारण
ने कहा कि “2018 में जब हम दक्षिण अफ्रीका गए तो मुझे एक सर्वाइकल स्पाइन का मसला मिला, जबकि सेंचुरियन में टेस्ट खेलते हुए मेरी सव्राइकल स्पाइन में मौजूद डिस्क में से एक उभरी हुई थी और इसने एक ऐसी नस को संकुचित कर दिया था जो मेरे दाहिने हाथ की छोटी उंगली तक सीधी चल रही थी।

“इसने मुझे एक सनसनी दे दी, इसे मैं दाहिने हाथ पर अपनी छोटी उंगली पर महसूस कर सकता था। ये दर्द बहुत तेज था। मैं शायद रात में सो नही सकता था फिर मैंने अपना टेस्ट किया।”
इस कारण से छोड़ा विराट कोहली ने मांस
इसके बाद विराट कोहली ने आगे कहा कि “मेरा पेट बहुत ही अम्लीय था, मेरा शरीर बहुत ज्यादा यूरिक एसिड बना रहा था। क्या हो रहा था, भले ही मैं कैल्शियम, मैग्निशियम सब कुछ ले रहा था, लेकिन मेरे शरीर को ठीक से काम करने के लिए एक गोली पर्याप्त नहीं थी।”

“मेरे पेट ने मेरी हड्डियों से कैल्शियम खींचना शुरू कर दिया और मेरी हड्डियां कमजोर हो गई। यही कारण है कि मुझे ये मुद्दा मिला। इसलिए मैंने यूरिक एसिड और मेरे शरीर में अम्लता को कम करने के लिए इंग्लैंड दौरे के बीच में मांस खाना पूरी तरह बंद कर दिया।“
0 Comments