सनी लियोनी से पति डेनियल हुए परेशान, कहा पूरे दिन चाहिए...

सनी लियोनी से परेशान होकर पति डेनियल ने मांगी मदद, कहा- पूरे दिन सोती हैं और खाना भी अच्छा नहीं बनाती


लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी पति डेनियल वेबर और बच्चों के साथ घर पर टाइम स्पेंड कर रही हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हर दिन कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

सनी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पति डेनियल, सनी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। डेनियल बताते हैं कि सनी सुबह उठ जाती हैं और वह बहुत अच्छा खाना बनाती हैं। हमेशा अच्छे तरीके से ड्रेसअप रहती हैं। वह उनके हर काम में मदद करती हैं।

 

इन बातों को बोलने के दौरान डेनियल के हाथों में प्लेकार्ड्स नजर आ रहे हैं, जिसमें इसके उलट बातें लिखी हुईं। जिसमें लिखा है, 'मेरी मदद करिए। वह हमेशा सोती रहती है। वह बिल्कुल भी अच्छा खाना नहीं पकाती हैं और बहुत ही आलसी है। हमेशा पयजामे में रहती हैं। दिनभर सिर्फ सेल्फी क्लिक करती रहती हैं। वीडियो शेयर करते सनी ने लिखा कि मैंने अभी वीडियो देखा है। डेनियल कल मैं तुम्हें बताती हूं। अब बदला लेने की बारी मेरी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसे खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। 

Post a Comment

0 Comments