
आजकल फिल्मों में अच्छी एक्टिंग के साथ-साथ अच्छी बॉडी भी जरुरी होती है। एक्शन फिल्मों के लिए तो यह जरुरी चीज़ है। साउथ फिल्म सुपरस्टार आर्या अगली फिल्म में खतरनाक एक्शन अवतार में नजर आने वाले है। यह उनके करियर की 30वीं फिल्म भी बनने जा रही है। इस फिल्म के लिए उन्होंने दमदार बॉडी बनाई है। उनकी बॉडी काफी दमदार लग रही है।

39 वर्षीय तमिल फिल्म सुपरस्टार आर्या तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुके है। आर्या अपनी अगली फिल्म की तैयारी में है। इस फिल्म में वह एक्शन अवतार में नजर आने वाले है। वह काफी समय बाद एक्शन अवतार में वापसी करने जा रहे है। आर्या की बॉडी शुरुआत से ही बढ़िया रही है। बॉडी के मामले में उनकी गिनती साउथ के टॉप एक्ट्स में होती है।

आर्या बॉलीवुड की आगामी फिल्म '3 देव' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे है। इस फिल्म में करण सिंह ग्रोवर, प्रोसेनजीत चटर्जी और कुणाल रॉय कपूर भी अहम किरदार में नजर आने वाले है। इस फिल्म से पहले उन्होंने एक तमिल फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर दी है। आर्या की यह तमिल फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। आर्या की बॉडी की लोग खूब प्रशंसा कर रहे है। कुछ लोग उनके चेहरे को लेकर भी काफी बातें कर रहे है।
0 Comments