
Dinesh Karthik
नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या और उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या भी लाॅकडाउन के समय घर में मस्ती भरा समय बिता रहे हैं। कभी दोनों घर की सफाई में लग जाते हैं तो कभी बालकनी में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर देते हैं। ये दोनों ब्रदर्स अपने टीम साथी दिनेश कार्तिक के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव नजर आए। यूं तो पांड्या मजाक के लिए किसी से पीछे तो नहीं रहते लेकिन विकेटकीपर कार्तिक के आगे उनकी एक ना चली। वीडियो चैट के दाैरान कार्तिक ने हार्दिक पांड्या का खूब मजाक उड़ाया जब क्रुणाल ने छोटे भाई एक पुरानी तस्वीर दिखाई।
'कभी मैंने साधारण जूते पर खुद लिखा एडिडास', रैना से बात करते हुए हिमा दास ने किया खुलासा

कही ये बात
हार्दिक पांड्या की यह तस्वीर तब की है, जब वह 13 साल के थे। क्रुणाल पांड्या ने इंस्टाग्राम लाइव चैट सेशन में अचानक से हार्दिक की तस्वीर दिखाई, जिसमें उनके बाल रंगे हुए नजर आ रहे हैं। कार्तिक यह तस्वीर देखकर खुद को रोक नहीं पाए।कार्तिक इस तस्वीर को देखकर लगातार हंसते रहे और बोले, ऐसा लग रहा है थोड़ा तंबाकू खाकर थूक दिया तुम पर। कार्तिक के इस कमेंट पर पांड्या ब्रदर्स भी अपनी हंसी रोक नहीं सके।

'काॅफी का भी हुआ जिक्र'
इस दाैरान कार्तिक ने पांड्या की टांग खींचने के लिए काॅफी विद करण विवाद को भी याद दिला दिया। कार्तिक ने चैट शुरू करने से पहले ही कहा कि कोई मुद्दे वाला सवाल ना पूछें क्योंकि शो में हार्दिक के आने को एक साल हो चुका है। भारतीय स्टार ऑलराउंडर ने जवाब दिया कि वह कभी कॉफी पीने वाले नहीं था और उनके लिए शो में जाना बहुत महंगा साबित हुआ। हार्दिक ने कहा, 'एक कॉफी मेरे पास थी, मेरे को बहुत महंगी पड़ी वो।' उन्होंने आगे कहा, 'अगर आप गिनोगे जितनी कॉफी स्टारबक्स ने अब तक बेची हैं, उसमें सबसे महंगी मेरी ही थी।'

कार्तिक ने बताया काैन था खास IPL सीजन
इसके अलावा पांड्या ब्रदर्स ने कार्तिक से पूछा किन उनके लिए काैन सा सीजन खास रहा। कार्तिक ने मजाक करते हुए कहा कि 2019 का सीजन मेरे लिए बेस्ट था, मैंने 230 तक रन बनाए थे(वास्तव में 253 रन थे)। इसके अलावा एक फैन ने पूछा कि क्या कोलकाता नाईट राइर्ड्स खिताब जीतेगी। इसपर कार्तिक ने कहा कि अब आईपीएल ही नहीं हो रहा तो मैं क्या कहूं। इसपर हार्दिक ने मजे लेते हुए कहा कि आप कप्तान के लायक नहीं, इसपर कार्तिक ने कहा कि जब तू कप्तान बनेगा तब मैं पूछूंगा तुझे।
0 Comments