खूब खाएं फल, महाराष्ट्र का तरबूज और आंध्रा का आम छाया
लॉकडाउन में भी रमजान पर अंगूर, तरबूज, पपीता, अनार, केला व फलों की कमी नहीं रहेगी। बाजार में पर्याप्त फल आ रहे हैं। बादामी बैगनपल्ली आम भी छा गया है। नासिक से रोज 10 ट्रक अंगूर आ रहा है। तरबूज और खरबूजा भी खूब आ रहा है। थोक बाजार में दाम भी सामान्य रहेंगे।
चकरपुरमंडी थोक मंडी में रमजान के एक दिन पहले से ही फल की भरमार हो गई है। व्यापारी राकेश गुप्ता ने बताया कि इस बार फल पर्याप्त आ रहा है। लॉकडाउन में खपत भी कम होने से किसी भी फल की कमी नहीं होगी। साथ ही दामों में उछाल भी नहीं आना है। अंगूर की तो भरमार है। आंध्रप्रदेश से बदामी बैगनपल्ली आम भी आ चुका है। मैंगो मिल्क शेक की दुकानों में खपने वाला तोतापरी आम की डिमांड कम है।
इनका कहना
रमजान पर पपीता, तरबूज, खरबूजा, केला, अंगूर की डिमांड ज्यादा होती है। सभी डिमांड वाले फल बाजार में आ रहा है। किसी भी फल की कमी नहीं है। दाम सामान्य ही है। साथ ही अभी कई दिन तक फलों की कमी नहीं रहेगी। आंध्रप्रदेश का काम बादामी बैगनपल्ली भी खूब आया है।
उमेश सिंह तोमर, अध्यक्ष, फ्रूट्स मर्चेंट्स एसोसिएशन
कहां से आ रहे फल
अंगूर- नासिक
तरबूज- महाराष्ट्र
बादामी बैगन पल्ली आम-आंध्रप्रदेश
पपीता-अनंतापुर
खरबूजा- महाराष्ट्र, दक्षिण भारत
केला-महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश
फलों के दाम
फल थोक फुटकर (प्रति किलो रुपए)
अंगूर 20 से 25 रुपए 40 से 50 रुपए
तरबूज 7 से 10 रुपए 20 से 25 रुपए
खरबूजा 8 से 12 रुपए 25 से 30 रुपए
पपीता 15 से 20 रुपए 25 से 40 रुपए
आम 35 से 45 रुपए 50 से 60 रुपए
0 Comments