बिहार: बिजली की नई दर की हुई घोषणा, मीटर रेट हुआ खत्म, जानें प्रति यूनिट कितना हुआ कम


 


 

Coronavirus: बिहार में 11 और पॉजिटिव मामले, मरीजों की संख्या 400 के पार


पटना: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 और पॉजिटिव मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 403 हो गई है। इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग के प्रधानसचिव संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि बक्सर में 12, पश्चिम चंपारण में पांच, दरभंगा में चार, रोहतास एवं बेगूसराय में दो—दो तथा पटना में एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं । उन्होंने बताया कि बक्सर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के जो 12 मामले प्रकाश में आए हैं उनमें पांच पुरुष 19, 25, 35, 42 एवं 65 वर्ष और छह महीने की एक बच्ची के साथ सात महिलाएं शामिल हैं । 

कुमार ने बताया कि पश्चिम चंपारण में पांच पुरूषों 27, 27, 35, 35 एवं 40 वर्ष में आज कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है । उन्होंने बताया कि दरभंगा में कोरोना वायरस संक्रमण के चार मामले आज प्रकाश में आए हैं, उनमें एक पुरुष 53 तथा तीन महिला 33, 44 एवं 55 वर्ष शामिल हैं । कुमार ने बताया कि रोहतास में एक पुरुष 41 एवं एक महिला 25, बेगूसराय में दो पुरुष 40 एवं 42 वर्ष और पटना में एक महिला 24 में आज कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है । 

पटना एम्स में कोरोना संक्रमित कतर से लौटे मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की 17 अप्रैल को मौत हो गयी थी । बिहार के कुल 38 जिलों में से 29 जिलों में कोविड—19 के मामले अबतक प्रकाश में आए हैं । बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अबतक सबसे अधिक मुंगेर में 92, पटना में 40, बक्सर में 38, नालंदा में 35, रोहतास में 33, सिवान में 30, गोपालगंज में 18, कैमूर में 18, बेगुसराय में 11, भोजपुर में नौ, औरंगाबाद में सात, गया में छह, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, पश्चिम चंपारण एवं दरभंगा में पांच-पांच, अरवल, नवादा, लखीसराय एवं सारण एवं जहानाबाद में चार-चार, बांका में तीन, वैशाली में दो तथा मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, शेखपुरा एवं सीतामढ़ी में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं। बिहार में अबतक 21,180 कोरोना संदिग्धों के नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 65 मरीज ठीक भी हुए हैं। 

Post a Comment

0 Comments