
सुभाष घई (Subhash Ghai) ने साझा की बॉलीवुड सितारों की पुरानी तस्वीर
खास बातें
सुभाष घई ने शेयर की बॉलीवुड सितारों की पुरानी तस्वीर
गोद में नजर आए टाइगर श्रॉफ तो पापा के साथ दिखीं सोनम कपूर
सुभाष घई की फोटो हुई वायरल
नई दिल्ली:
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता सुभाष घई (Subhash Ghai) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में उन्होंने साल 1990 की एक फोटो शेयर की है, जिसमें सलमान खान (Salman Khan), गोविंदा (Govinda), आमिर खान (Aamir Khan), अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, सचिन और कई बॉलीवुड सितारे नजर आ रहे हैं. खास बात तो यह है कि इस फोटो में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) भी दिखाई दे रही हैं. जहां टाइगर श्रॉफ अपने पापा जैकी श्रॉफ की गोद में नजर आ रहे हैं तो वहीं सोनम कपूर अपने पापा अनिल कपूर के साथ खड़ी नजर आ रही हैं. बॉलीवुड सितारों की यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.
Subhash Ghai
✔@SubhashGhai1
1990s Super stars together at My short film shoot of ‘pyar ki Ganga bahe 1991’ on communal harmony.
Jackie anil with tiger n Sonam in arms
@BeingSalmanKhan @aamir_khan @govindaahuja21 @bindasbhidu @AnilKapoor @iTIGERSHROFF
फिल्म निर्माता सुभाष घई (Subhash Ghai) ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा, "1990 के सपुरस्टार एक साथ मेरी शॉर्ट फिल्म 'प्यार की गंगा' 1991 की शूट पर सांप्रदायिक सौहार्द्र के लिए इकट्ठा हुए. जैकी और अनिल, टाइगर और सोनम के साथ." बता दें कि सुभाष घई के अलावा इस फोटो को जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. बता दें कि फोटो में जहां सभी सितारे कैमरे की तरफ पोज करते नजर आ रहे हैं तो वहीं सलमान खान किसी और तरफ देखते नजर आ रहे हैं. इससे इतर फोटो में सोनम कपूर और टाइगर श्रॉफ ने भी अपनी क्यूटनेस से सबका खूब ध्यान खींचा है.
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान (Salman Khan) जल्द फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड' हीरो में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा अहम भूमिका में नजर आएंगे. वहीं, आमिर खान (Aamir Khan) जहां 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाले हैं तो वहीं टाइगर श्रॉफ हाल ही में फिल्म 'बागी 3' में दिखाई दिए थे. हालांकि, कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण इन दिनों सभी कलाकार सेल्फ आइसोलेशन में हैं. सलमान खान लॉकडाउन के वजह से अपने फार्म हाउस पर फंसे हैं. हालांकि वह सोशल मीडिया के जरिए अकसर फैंस से जुड़े रहते हैं.
0 Comments