
Mother fights with a crocodile: दुनिया की कोई भी मां (Mother) अपने बच्चों (Children) की सुरक्षा (Security) के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है. ऐसी ही एक खबर जिम्बाब्वे (Zimbabwe) से आई है. जहां अपने बच्चे की जान बचाने के लिए ए (Crocodile) से भिड़ गई. महिला ने मगरमच्छ की नाक में उंगली डाली और अपने बच्चे को बचा लिया. खबरों के मुताबिक, रंडे नहीं के किनारे मौरिना मुसिनीसाना नाम की एक महिला अपने दो बच्चों के साथ गई हुई थी. इस दौरान मौरिना नदी में मछलियां पकड़ने में व्यस्त हो गई और बच्चों को उसने एक छतरी के नीचे छोड़ दिया और बच्चे वहीं खेलने लगे.
कुछ ही देर बात मौरिना का तीन साल का बच्चा तेजी से चीखने लगा. वह फौरन बच्चों की ओर दौड़ और वहां पहुंचकर देखा कि एक उसके बच्चों की अपना निवाला बनाने की कोशिश कर रहा है. मौरिना ने आव-देखा न ताव वह मगरमच्छ की पीठ पर सवार हो गई. उसके बाद उसने मगरमच्छ की नाक में उंगली डाली दी. जिससे मगरमच्छ छटपटा उठा और उसने बच्चे को छोड़ दिया. द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब मौरिना मुसिनीसाना ने अपने दो बच्चों को मछली पकड़ने जाते समय रंडे नदी के किनारे एक छतरी के नीचे खेलता हुआ छोड़ दिया. 30 वर्षीय महिला को जल्द की हादसे का एहसास हो गया, जब उसने अपने 3 साल के बच्चे की चीख सुनी.
दरअसल, और वह परेशान हो गया. जिसके बाद उसने बच्चे को छोड़ दिया और मौरिना ने दूसरे हाथ से अपने बच्चे को उसके मुंह से खींच लिया. हालांकि इस दौरान बच्चे का एक हाथ कट गया. बताया जा रहा है कि मगरमच्छ के इस हमले में बच्चे के हाथ और चेहर पर चोट आई है. उसके बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया. बच्चा अब पूरी तरह से ठीक हो चुका है.
घटना के बारे में बात करते हुए बताया कि, "मैंने उसकी नाक को जोर से दबाया, मैंने ये कला अपने बड़ों से सीखी थी. यदि आप मगरमच्छ की नाक को जोर से पकड़ते हैं तो वो अपनी ताकत खो देता है. इसलिए मैंने ऐसा किया. मैंने दूसरे हाथ से बच्चे को उसके जबड़ों से छुड़ा लिया." बता दें कि मौरिना दक्षिणपूर्वी शहर चिरडज़ी में रहती हैं. जिम्बाब्वे में बड़ी संख्या में मगरमच्छ पाए जाते हैं और उनकी लंबाई भी बीस फुट तक हो जाती है.
0 Comments