कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. जबकि एक लाख 23 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. धीरे-धीरे एशिया समेत पूरी दुनिया में भी कोरोना वायरस फैल गया है. भारत का पड़ोसी देश भी इस वायरस से जूझ रहा है. पाकिस्तान में अब तक लगभग 6,000 से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो गए हैं, जिनमें से लगभग 100 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि दुनिया भर के क्रिकेटर संकट की घड़ी में लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं.

पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी भी लोगों की मदद कर रहे हैं. शाहिद अफरीदी की फाउंडेशन जरूरतमंदों को राशन और अन्य चीजें उपलब्ध करवा रही है. हाल ही में आफरीदी ने वीडियो शेयर कर लोगों से मदद की गुहार लगाई. शाहिद अफरीदी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर घोषणा की. उन्होंने कहा कि वह सभी बड़े ब्रांड्स के ऐड करेंगे, बस आप लोगों के लिए राशन दे दो.
I have been lucky to have worked with many brands for ads/promotion. Now working first hand with the ones suffering during #COVID2019 I have a proposal to al brands: I will work with brands for free personally – I just want ration and funds in return #DonateKaroNa @SAFoundationN pic.twitter.com/UI43gkBTmo
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial)
अफरीदी ने यह भी कहा कि मेरा यह संदेश कुछ अलग है. जिन ब्रांड्स के साथ मैंने काम किया है, मुझे उनकी मदद की जरूरत है. मैं जितना हो सके उतने लोगों तक राशन पहुंचा रहा हूं. कई इलाकों में हमारे लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कामयाब हुई है. लेकिन अब मैं इसे और बड़े स्तर पर करना चाह रहा हूं. अफरीदी ने आगे कहा कि मुझे आप लोगों से कुछ नहीं चाहिए. मैं आपके लिए फ्री में काम करूंगा. जहां आप बोलोगे मैं आपके ब्रांड का प्रचार कर दूंगा. मुझे पैसे नहीं चाहिए. मुझे राशन चाहिए जिससे लोगों की मदद कर सकूं.
0 Comments