अक्षय कुमार को बहुत भारी पड़ रहा पीएम मोदी को दिया 25 करोड़ दान, हर कोई मार रहा है ताना

अक्षय कुमार उन चंद लोगों में से थे जिन्होंने सबसे पहले आगे बढ़कर कोरोना राहत कोष में अपना हिस्सा दान किया। अक्षय कुमार ने अनाउंस किया था कि वो प्रधानमंत्री को PM Cares Fund को 25 करोड़ रूपये की सहायता राशि दान कर रहे हैं।

लेकिन इसके बाद से अक्षय कुमार को हर जगह केवल ताने सुनाए गए हैं। किसी ने कहा कि अक्षय कुमार का ये कदम पूरी तरह से राजनीतिक था तो किसी ने कहा कि ये बस PR अच्छा करने की कोशिश है।

akshay-kumar-constantly-trolled-by-bollywood-for-25-crores-donation-to-pm-cares-fund


वहीं वरूण धवन जैसे कुछ स्टार्स ने तो अपनी सहायता राशि में साफ किया कि वो PM के अलावा, CM के सहायता कोष में भी दान करेंगे क्योंकि अक्षय ने पूरी राशि PM के सहायता कोष में दी।

अब अक्षय कुमार ने कहां गलती की पता नहीं लेकिन तब से उन्हें बॉलीवुड के हर कोने से तरह तरह की बातें ज़रूर सुननी पड़ रही हैं। और ये बातें सुनने में अच्छी नहीं हैं।

मिल चुके हैं ताने

गौरतलब है कि जैसे ही अक्षय कुमार ने अनाउंस किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 करोड़ का दान किया है उन्हें चारों ओर से ताने मिले। कई लोगों ने इस बात पर चुटकी लेते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझ कर बड़ा बनने के लिए अपनी दान राशि का अनाउंसमेंट किया।

अमिताभ बच्चन का ताना

अमिताभ बच्चन ने तो सीधा ताना मारते हुए कहा कि कुछ लोग होते हैं जो देकर बताते देते हैं कि इतना दिया और कुछ होते हैं जो देकर भी नहीं बताते हैं कि कितना दिया। मुझे हमेशा दूसरी श्रेणी में ही रहना पसंद है।

बार बार मिला ताना

अमिताभ बच्चन ने एक बार नहीं कई बार अपने ट्विटर पर इस बात का ज़िक्र किया। वहीं सिंगर सोना मोहापात्रा ने भी एक ट्वीट कर कहा कि उन्हें नहीं पसंद कि वो इस बात का इस्तेमाल अपने PR के लिए करें कि उन्होंने कितना साथ दिया।

शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल

अब इस लिस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हो चुके हैं जिन्होंने हाल ही में कहा कि दान करने के बाद ये गाना कि मैंने कितना दान किया है, अश्लीलता और फूहड़पना है। ये बाकी लोगों को प्रेशर में डाल देता है।

लोगों ने दिया साथ

कुछ लोगों ने अक्षय कुमार का साथ दिया और उनके इस दान का तारीफ करते हुए लिखा कि उनके इस अनाउंसमेंट से बाकी लोगों को भी दान करने की प्रेरणा मिलेगी। ट्विटर पर उन्हें ढेरों शाबाशी मिली और लोगों ने उन्हें अपना हीरो माना।

कुछ लोग खिलाफ

वहीं बाकी लोगों ने इस बात का विरोध किया कि प्रेरणा केवल ये बताकर भी दी जा सकती है कि मैंने दान किया। मैंने कितना दान किया, ये बताने की आवश्यकता हमेशा निजी होती है और आप खुद को महत्त्व देना चाहते हैं तब ऐसी बातें करते हैं।

बंट चुका है ट्विटर

अब दान देकर बताना है या नहीं और दान देकर कितना दान दिया है ये बताना है या नहीं, इस बात पर ट्विटर और सोशल मीडिया भी दो भागों में बंट चुका है। लेकिन ज़्यादातर लोगों का मानना है कि दान राशि का खुलासा करना गलत है।

शाहरूख का वायरल बयान

शाहरूख खान का एक पुराना बयान भी वायरल हुआ जहां वो ये कहते दिखे कि वो कभी अपने दान पुण्य की बातें सबके सामने नहीं करते हैं क्योंकि उनके कुरान में लिखा है कि ये बातें केवल आपको खुद तक सीमित रखनी चाहिए। 

ट्विंकल की वार्निंग

जब अक्षय कुमार ने बताया कि उन्होंने 25 करोड़ रूपये की राशि दान की है, तो ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट कर कहा कि मैंने अपने पति से पूछा कि क्या ऐसे वक्त में हमें इतनी बड़ी राशि दान करनी चाहिए। लेकिन उनके पति ज़रा भी नहीं झिझके और उन्हें इस बात पर गर्व है।

कई लोगों ने नहीं बताई राशि

गौरतलब है कि बॉलीवुड में कई ऐसे लोग हैं जो लगातार अपने स्तर पर जिस किसी को भी मदद की ज़रूरत है, वो कर रहे हैं लेकिन उन्होंने ना ही इस बात का एलान किया है और ना ही अपनी दान राशि उजागर की है कि वो कितने पैसों की मदद कर रहे हैं।

जारी है विवाद

अभी भी इस बात पर सोशल मीडिया में विवाद जारी है कि क्या दान की राशि का खुलासा होना चाहिए कि आपने कितना दान किया है? क्या ये कहीं ना कहीं बाकी लोगों में हीनभावना या होड़ की भावना नहीं पैदा करेगा? बहरहाल, फिलहाल ये देखना ज़रूी है कि कितने लोगों को मदद की ज़रूरत है और क्या उन तक वो मदद पहुंच रही है।

Post a Comment

0 Comments