BREAKING : योगी ने लिया एक और बड़ा फैसला, प्रवाशियों पर लिया ये बड़ा फैसला






 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों के जो लोग उत्तर प्रदेश में फंस गए हैं यदि उनके गृह राज्य की सरकार उनको वापस बुलाने का निर्णय करती है तो वह सयोग करेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार यूपी में फंसे दूसरे राज्य के लोगों को अपने गृहराज्य जाने की अनुमति देगी और जो सहयोग हो सकेगा करेगी. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट में यह जानकारी दी गई है.

लॉकडाउन के चलते उत्तर प्रदेश में अन्य राज्यों के प्रवासी फंसे हैं. इनमें मजदूरों की संख्या ज्यादा है. कुछ दिन पहले महाराष्ट्र सरकार ने भी कहा था कि केंद्र से अनुमति मिले तो वह प्रदेश में फंसे प्रवासियों को उनके गृह राज्य भेजने पर विचार कर सकती है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दफ्तर की ओर से भी क​हा गया है कि अगर राज्य सरकारें अपने लोगों को यूपी से बुलाने का निर्णय लेंगी तो यूपी सरकार इस काम में जरूर सहयोग करेगी.

Yogi Adityanath Office

@myogioffice

मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने कहा है कि लाॅकडाउन के कारण अन्य राज्यों के प्रदेश में फंसे लोगों को यदि उनके गृह राज्य की सरकार वापस बुलाने का निर्णय लेगी तो प्रदेश सरकार इसकी अनुमति प्रदान करते हुए ऐसे लोगों को वापस भेजने में सहयोग प्रदान करेगी।


उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राजस्थान के कोटा में फंसे सैकड़ों छात्रों को यूपी बुलाया था. अलग-अलग जिलों के छात्रों को कोटा से लाने के लिए 300 से ज्यादा बसें भेजी गई थीं. पिछले महीने दिल्ली से सटे गाजियाबाद बॉर्डर पर अचानक हजारों मजदूर इकट्ठा हो गए थे जो अपने घर जाने के लिए लॉकडाउन के बीच निकल पड़े थे. योगी सरकार ने बसों का इंतजाम कर इन सभी लोगों को उनके घर पहुंचाने का काम किया था.

Post a Comment

0 Comments