
BSNL ने लॉकडाउन के बीच अपने ग्राहकों के लिए अच्छी खबर लाई है. कंपनी ने अपने 96 रुपये वाले पॉपुलर प्लान Vasantham Gold की वैलिडिटी को 90 दिनों के लिए बढ़ा दी है. टेलिकॉमटॉक पर छपी खबर के मुताबिक अब यूज़र्स इस प्लान का फायदा 30 जून 2020 तक उठा सकते हैं. बीएसएनएल का ये 96 रुपये का प्लान एक प्रमोशनल प्लान है और इसे सिर्फ नए ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध कराया जाता है.
BSNL के पुराने यूज़र्स इस प्लान का फायदा नहीं पा सकते हैं. कंपनी ने बताया कि 96 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी को बढ़ाने के साथ ही इसमें कई कई बेनिफिट्स भी जोड़े गए हैं.
BSNL की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक Vasantham Gold प्लान की वैलिडिटी को 90 दिनों के लिए बढ़ाया गया है और अब यूज़र्स इसे 30 जून 2020 तक इस्तेमाल कर सकते हैं.
प्लान में मिलते हैं ये फायदे
दरअसल 96 रुपये का ये प्लान एक वाउचर प्लान है, जो उन प्रीपेड ग्राहकों के लिए है जिनके नंबर पर कोई भी प्लान एक्टिव नहीं है. ऐसे में यूज़र्स प्रीपेड अकाउंट की वैलिडिटी बढ़ाने के लिए इस वाउचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. जैसा कि बताया गया इस प्लान में 90 दिन की वैलिडिटी मिलती है, जानकारी के लिए बता दें कि इसके अलावा इसमें 21 दिन के लिए और भी बेनिफिट्स दिए जाते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि ये प्लान फिलहाल सिर्फ चेन्नई और तमिलनाडु दो सर्किल्स में ही उपलब्ध हैं.
पाएं कॉलिंग बेनिफिट्स
इसमें यूज़र्स को हर दिन वॉइस कॉलिंग के लिए 250 मिनट मिलते हैं जिसमें वह लोकल और STD दोनों कॉल्स कर सकते हैं. इसका फायदा यूज़र्स किसी भी नेटवर्क पर उठा सकते हैं. इसके अलावा प्लान में हर दिन 100 SMS भी दिया जाता है.
कंपनी की दी गई जानकारी के मुताबिक अगर आप 96 रुपये वाले Vasantham Gold प्लान यूजर्स हैं और इस प्लान को आगे भी इस्तेमाल करना चाहते हैं तो 'PLAN CONTINUE' लिखकर 123 पर मैसेज कर दें.
0 Comments