बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट कमाल आर खान यानी केआरके एक बार फिर अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। एक बार फिर KRK ने सलमान खान पर निशाना साधा। लेकिन इस बार तो उन्होंने ऐसा खतरनाक ट्वीट किया है जिसे देखकर हो सकता है कि सलमान खान का गुस्सा फूट पड़े। हाल में ही सलमान खान का कोरोना स्पेशल सॉन्ग आया, इसे भी कमाल आर खान ने बेकार बताया।
इतना ही नहीं केआरके ने सलमान खान के पुराने काला हिरण मामले से लेकर ड्रिंक एंड ड्राइव मामले पर भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि ना सल्लू भाई शिकारी अच्छे हैं और ना ही ड्राइवर अच्छे हैं।
बॉडीगार्ड बनें अजय देवगन, PM नरेंद्र मोदी ने किया वीडियो शेयर- अब पूरा देश कर रहा पसंद
फिलहाल सलमान खान की केआरके के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं सलीम खान आजकल खूब बेटे व परिवार से जुड़ी चीजों पर जवाब दे रहे हैं, उन्होंने भी इस पर जवाब नहीं दिया है।

केआरके का सलमान खान पर निशाना
केआरके ने ट्विटर पर लिखा, ना सल्लू भाई शिकारी अच्छे हैं, ना ही ड्राइवर अच्छे हैं, ना ही ऐक्टर अच्छे हैं, ना ही लेखक अच्छे हैं, ना ही अच्छे प्रेमी हैं और ना ही गायक अच्छे हैं! तो फिर उनको घमंड किस बात का है! और लोग उनको किस बात के लिए पसंद करते हैं!

गायिकी से लेकर एक्टिंग पर भी हमला
केआरके ने सलमान खान को न ही अच्छा एक्टर और न ही अच्छा गायक बताया। इतना ही नहीं उन्होंने तो ये तक कहा कि सलमान खान को एक अच्छे प्रेमी भी नहीं है।

फैंस का रिएक्शन
विक्रम नाम के एक यूजर ने केआरके पर निशाना साधा, उन्होंने लिखा, न तू आदमी अच्छा है, न तो क्रिटिक अच्छा है, न तुझे एक्टिंग आती है, न तुझे गाना आता है । एक चीज़ तुझे आती है बस वो है बकलोली, तो फिर इतना घमण्ड काहे का ।

सलमान देंगे जवाब !
फिलहाल सलमान खान ने केआरके के इस ट्वीट का जवाब नहीं दिया है। लेकिन आगे वह जवाब देंगे या नहीं इस बारे में कुछ नहीं पता है।

सलमान खान का कोरोना स्पेशल सॉन्ग
बता दें हाल में ही सलमान खान का कोरोना वायरस से जुड़ा प्यार करोना गाना रिलीज हुआ था। इसी गाने को लेकर केआरके ने ये ट्वीट किया।
KRK
✔@kamaalrkhan
ना सल्लू भाई शिकारी अच्छे हैं, ना ही ड्राइवर अच्छे हैं, ना ही ऐक्टर अच्छे हैं, ना ही लेखक अच्छे हैं, ना ही अच्छे प्रेमी हैं और ना ही गायक अच्छे हैं! तो फिर उनको घमंड किस बात का है! और लोग उनको किस बात के लिए पसंद करते हैं!
0 Comments