Lockdown में सफाई करती कर्मचारी को देख बालकनी से चिल्लाईं विद्या बालन, फिर हुआ ये

विद्या बालन का लॉकडाउन.


मुंबई. कोरोना वायरस (Corona Virus-Covid 19) संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के आग्रह पर देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन (Lockdown) किया गया है. इस दौरान केवल उन्हीं लोगों को घर से बाहर निकलने की इजाजत है जो मानव जीवन के लिए बेहद आवश्यक चीजों पर काम कर रहे हैं. यही नहीं पीएम मोदी लगातार उन लोगों का उत्साहवर्धन और धन्यवाद करने को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं, जो इस कठिन घड़ी में देश के लिए और देश की जनता के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पर काम के लिए उतर रहे हैं. इसके लिए पीएम मोदी ने पहले जनता कर्फ्यू के दौरान शाम पांच बजे पांच मिनट तक इनके उत्साहवर्धन के लिए कहा था. अब उन्होंने पांच अप्रैल की रात नौ बजे नौ मिनट तक प्रकाश के माध्यम से उन्हें धन्यवाद के लिए कहा है.

इसी नक्‍शेकदम पर पीछे चलते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने अपने घर के नीचे काम कर रही है एक महिला सफाईकर्मी को धन्यवाद किया है. एक ऐसे दौर में जब ज्यादातर लोग अपने घरों में सेल्फ आइसोलोशन में जा चुके हैं, उस दौरान में एक महिला जब देश को साफ रखने के उद्देश्य से सड़क पर कूड़ा फेंकते हुए नजर आईं तो अभिनेत्री उन्हें धन्यवाद किया. इसका पूरा वीडियो भी मानव मंगलानी शेयर किया है. इस वीडियो में विद्या बालन की आवाज सुनाई दे रही है. वह महिला सफाईकर्मी को थैंक्यू बोलते हुए सुनी जा रही हैं.

हालांकि इस वीडियो पर ज्यादातर इंस्टग्राम यूजर्स ये कहते हुए देखे जा रहे हैं कि विद्या को महज थैंक्यू कहकर चुप नहीं होना चाहिए था. यह उस गरीब महिला के लिए काफी नहीं है. उन्हें अपने घर के नीचे आकर महिला की कुछ आर्थिक मदद भी करनी चाहिए थी कि क्योंकि इन आयवर्ग के लोगों के साथ मौजूद 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान खाने-पीने की चुनौतियां भी खड़ी हैं. वहीं कुछ लोगों ने विद्या बालन की ओर से अंग्रेजी में थैंक्यू बोलने के लिए भी आलोचना की जा रही है. लोगों का कहना है कि क्या वो इस तरह अंग्रेजी में किए धन्यवाद को समझती हैं. हालांकि वीडियो में दिख महिला सफाईकर्मी की ओर से दी प्रतिक्रिया से साफ है कि उन्हें विद्या का धन्यवाद समझ आया था.

हालांकि फिल्म इंडस्ट्री के लोग लगातार लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. ज्यादातर बड़े स्टार्स ने दिल खोलकर दान किए हैं. सभी जरूरतमंदों के लिए खुलकर आगे आ रहे हैं. लेकिन अभी इस कड़ी में अभिनेत्री विद्या बालन और उनके प्रोड्यूसर पति‌ सिद्धार्थ रॉय कपूर, देवर आदित्य रॉय कपूर, कुणाल रॉय कपूर का नाम नहीं जुड़ा है.

Post a Comment

0 Comments