पैसे से पैसा बनाने के लिए कई तरह की स्कीम बाजार में मौजूद है। लेकिन पोस्ट ऑफिस में एक स्कीम ऐसा है जहां आपको बैंकों से ज्यादा ब्याज मिलता है। अगर आप यहां अपना खाता खुलवाते हैं तो आपको 5.8 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। इस हिसाब से अगर आप रोज के 50 रुपए या महीने के 1,500 रुपए जमा करते हैं तो आपको रिटर्न के तौर पर 4.3 रुपए से अधिक की राशि मिलेगी। आइए जानते हैं कैसे खुलेगा खाता और क्या है इसकी पूरी प्रक्रिया..
कहीं भी खुलवा सकते हैं यह खाता
पोस्ट ऑफिस की इस खाते को आप देश के किसी भी ब्रांच में खुलवा सकते हैं। यही नहीं आप! चाहे तो एक से ज्यादा खाता भी खुलवा सकते हैं। इसके अलावा 2 लोग मिलकर भी इस खाते को अपडेट कर सकते हैं।
50 रुपए की बचत ऐसे बनाएगी मालामाल
पोस्ट ऑफिस की इस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में आप 50 रुपए हर रोज या 1,500 रुपए महीने जमा कर सकते हैं। मौजूदा के 5.8 फीसदी के रिटर्न के हिसाब से कैलकुलेट करें तो अगर आप 50 रुपए रोजाना बचाकर हर महीने 1500 रुपए आरडी में जमा करें तो 10 साल में आपकी रकम 2.75 रुपए हो जाएगी। साल में आपकी रकम 4.3 रुपए हो जाएगी।
ऐसे उठा सकते हैं लाभ
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपको एक तय तिथि पर हर महीने पैसा जमा करना होगा। आप एक से पंद्रह तारीख तक अपना पैसा जमा कर सकते हैं। 1 तरीख को खुले खाते में आप महीने की 15 तरीख तक डिपॉजिट कर सकते हैं। 16 तरीख को खुले खाते में डिपॉजिट का आखिरी मौका आपके लिए महीने की अंतिम तारीख तक होता है।
73,000 रुपए बनाने के फॉर्मूले को आप ऐसे समझ सकते हैं
अगर आपने 1,500 रुपए महीने के हिसाब से जमा किया तो एक साल में आपने 12,000 रुपए दमा किए। 5.8 फीसदी की ब्याज दर के हिसाब से आपको एक साल में 12,982 का रिटर्न मिला। इसी तरह आगर आपने पांच साल तक पैसा जमा किया तो आपको 73,000 रुपए का रिटर्न मिलेगा।
0 Comments