
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से ज्यादातर लोग वर्क फ्रॉम होम करने में मजबूर हैं। वर्क फ्रॉम होम के दौरान आपको सबसे बड़ी दिक्कत घर पर होने वाली डिस्टरबेंस से आती होगी। घर पर कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है जिससे आपका ध्यान भटकता रहता है।
फ्लोरिडा: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से ज्यादातर लोग वर्क फ्रॉम होम करने में मजबूर हैं। वर्क फ्रॉम होम के दौरान आपको सबसे बड़ी दिक्कत घर पर होने वाली डिस्टरबेंस से आती होगी। घर पर कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है जिससे आपका ध्यान भटकता रहता है। इसी को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जब कोरोना लॉकडाउन में घर से TV रिपोर्टिंग कर रही बेटी के पीछे से बिना शर्ट पहने अचानक उसके पापा आ जाते हैं।
Work from home they said, it’ll be fine they said. pic.twitter.com/e2eK6IH6r5
जानकारी मुताबिक फ्लोरिडा की रहने वाली जैसिका लैंग नाम की टीवी न्यूज रिपोर्टर ने एक वीडियो ट्वीट की है जिसमें देखा जा सकता है कि जब वह अपने घर के किचन में खड़े होकर वीडियो शूट कर रही थी तभी उनके पिता बिना शर्ट के कैमरे के फ्रेम में दिख जाते हैं। पिता टीशर्ट पहनते हुए किचन में आ जाते हैं। पिता को इस तरह से किचन के अंदर आता देख, जैसिका चिल्ला उठती है- 'Dad!' वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
0 Comments