
कोरोना वायरस को कंट्रोल करने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के चलते महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी, कॉलेज की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी. वहीं अब राज्य के मंत्री उदय सामंत ने कहा कि महाराष्ट्र में हायर और टेक्निकल एजुकेशन कोर्सेज के लिए ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की परीक्षा 31 मई से पहले आयोजित होने की संभावना नहीं है.
एक मराठी समाचार चैनल से बात करते हुए, हायर और टेक्निकल एजुकेशन मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन ने उन परीक्षाओं के शेड्यूल को बुरी तरह प्रभावित किया है जो 24 मार्च को स्थगित कर दिए गए थे. ऐसे में अभी परीक्षा का आयोजन 31 मई से पहले होना संभव नहीं है.
सामंत ने कहा लगभग 30-35 लाख छात्रों को परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद थी. आमतौर पर, किसी परीक्षा की घोषणा से लेकर उसके संगठन और कागजी आकलन तक पूरी अवधि में 90 दिन लगते हैं. इसके अनुसार, हमें यह समझने की जरूरत है कि प्रक्रिया को पूरा करने में अगले 2-3 महीने लगेंगे.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जबकि महाराष्ट्र में वाइस चांसलर की समिति की एक रिपोर्ट तैयार है कि परीक्षाओं को कैसे आगे बढ़ाया जाए और कैसे आयोजन किया जाए. हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करना चाहते हैं कि छात्रों को नुकसान न हो.
0 Comments