ब्रेकिंग न्यूज़ : 17 मई तक बढ़ा लोकडाउन, मोदी सरकार का बड़ा फैसला


देश में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच कोरोना संकट से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है.



देश में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच कोरोना संकट से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है. अब देश में 17 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा. गृह मंत्रालय के जरिए इसकी जानकारी दी गई.

दरअसल, लॉकडाउन 2.0 की मियाद तीन मई को खत्म होने वाली थी. हालांकि इससे पहले ही मोदी सरकार के जरिए देशव्यापी लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ाए जाने का फैसला किया गया है. अब 4 मई से 17 मई तक ये लॉकडाउन 3.0 जारी रहेगा. इस दौरान जारी रहने वाली गतिविधियों के लिए गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी भी जारी की है.

Post a Comment

0 Comments