लॉकडाउन 3.0: दुकानों पर शराब-पान मसाले की होगी बिक्री, इन नियमों का पालन जरूरी



कोरोना संकट से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है. हालांकि लॉकडाउन को अब दो हफ्तों के लिए बढ़ाकर 17 मई तक लागू कर दिया गया है. हालांकि इस बार बढ़ाए गए लॉकडाउन में कई रियायतें भी दी गई है. इनमें शराब की बिक्री को भी मंजूरी दी गई है.


लॉकडाउन 3.0 में सभी जोन में शराब की अनुमति दी गई है. इसके साथ ही पान मसाला, गुटखा और तम्बाकू को बेचने की इजाजत भी दी गई है. हालांकि सिर्फ कंटेन्मेंट जोन में ही शराब की बिक्री पर पाबंदी रहेगी. साथ ही शराब आदि की बिक्री सिर्फ दुकानों पर ही की जा सकेगी.


Post a Comment

0 Comments