सिरोही: 35 हजार का माल 1.5 लाख में बेचने को फिराक में धरा गया व्यापारी, माल जब्त



कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण देशव्यापी लॉकडाउन जारी है. इस लॉकडाउन के बीच कई व्यापारियों ने मार्केट में गुटखा , तंबाकू की कालाबाजारी शुरू कर दी है . ऐसा ही एक मामला राजस्थान के सिरोही जिला मुख्यालय पर देखने को मिला, जंहा 35 हजार के गुटखे व तंबाकू को 1.5 लाख रूपए में कालाबाजारी करने की फिराक़ में एक व्यापारी था, जिसे नगरपालिका की टीम ने पकड़ा लिया और माल को जब्त कर लिया.


लॉकडाउन के बीच गुटखा व जर्दा की अवैध कालाबाजारी के खिलाफ सिरोही नगर परिषद के दस्ते ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को भारी मात्रा में अवैध गुटखा व जर्दा जब्त किया. जानकारी के अनुसार नगर परिषद के अधिकारियों को अवैध रूप से जर्दा व गुटखा परिवहन की सूचना मिली थी. जिस पर एसआई अनिरुद्ध राजपुरोहित ने मौके पर जाकर दबिश दी. 




आयुक्त शिवपाल सिंह राजपुरोहित ने बताया तानसेन व रजनीगंधा सहित भारी मात्रा में जर्दा व गुटखा बरामद किया. जिसकी कीमत 35 हजार है पर उसे कालाबाजारी कर करीब डेढ़ लाख रुपए में बेचने की फिराक़ में था व्यापारी. कार्रवाई के बाद अन्य व्यापारियों में हड़कंप मच गया. वहीं कालाबाजारी करने वाले व्यापारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.


Post a Comment

0 Comments