
पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही हैै.
पानीपत. जिले में लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है. लॉकडाउन की वजह से पानीपत में फंसी एक महिला उत्तर प्रदेश जाने की कोशिश में थी. इसका फायदा उठाकर कुछ युवकों ने महिला को बॉर्डर पार कराने का झांसा दिया और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) की वारदात को अंजाम दिया. महिला को होश आया तो वह भागकर गांव के घर में घुस गई और अपनी आपबीती बताई. महिला ने बताया कि यमुना बॉर्डर सील होने के कारण वह गांव से कच्चे रास्ते से उत्तर प्रदेश जाने की कोशिश की थी. यमुना के दूसरे किनारे पर खड़े पति को फोन मिलाने के लिए एक युवक का फोन मांगा तो आरोपित ने उससे बातचीत शुरू कर दी.
आरोप है कि महिला को अकेली देख युवक ने अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया. उसे जबरन खेत में बने एककमरे में ले गए. वहां एक अन्य युवक आ गया और चारों ने उनके साथ दुष्कर्म किया. बता दें कि लॉकडाउन के कारण यमुना बॉर्डर सील है. पुलिस को चकमा देकर उत्तर प्रदेश जाने के लिए काफी लोग यमुना के कच्चे रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे लोगों पर पुलिस पहले भी मामला दर्ज कर चुकी है.
ग्रामीणों के देख आरोपी फरार
ऐसे ही पानीपत के एक सेक्टर निवासी महिला को उसका भतीजा सोमवार शाम लगभग छह बजे राणा माजरा घाट के पास छोड़ गया. यमुना के दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में उनका पति कच्चे रास्ते से होकर उन्हें लेने आने वाला था. दुष्कर्म के बाद आरोपित उसे बेहोशी की हालत में बाइक पर कहीं ओर ले जा रहे थे. रास्ते में महिला को होश आया तो वह बाइक से कूद कर एक घर में घुस गई और शोर मचा दिया. ग्रामीणों को एकत्रित होता देख आरोपित फरार हो गए.
मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
महिला पति संग सनौली थाना पहुंची और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की. मामले की जानकारी देते हुए सनौली थाना प्रभारी सब इस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया महिला की शिकायत पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है. फिलहाल पीड़ित महिला को सिविल हॉस्पिटल मैं डॉक्टर द्वारा क्वॉरेंटाइन किया गया है और उसके सैंपल भेजे गए हैं.
0 Comments