1. बैंडिट क्वीन

शेखर कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1994 में रिलीज हुई चंबल की डकैत फूलन देवी की जिंदगी पर आधारित थी। इस फिल्म को नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिले थे लेकिन खून खराबा और बोल्ड सीन की वजह से इसे शुरू में बैन कर दिया गया हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इस फिल्म से बैन हटा दिया था।
2. द पिंक मिरर

साल 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म में कई बोल्ड सीन दिखाए गए थे जिसके कारण सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को रोक दिया हालांकि इस फिल्म को दुनिया भर के कई देशों के फिल्म फेस्टिवल पर दिखाया जा चुका है, और आप इस फिल्म को यूट्यूब पर आसानी से देख सकते हैं।
3 .काम सूत्र: ए टेल ऑफ लव

मीरा नायर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कई बोल्ड सीन फिल्माए गए थे, जिसके कारण सेंसर बोर्ड ने इसे बैन कर दिया लेकिन आप इस फिल्म को यूट्यूब पर आसानी से देख सकते हैं।
4. फायर

1996 में आई इस फिल्म में कई बोल्ड सीन थे, और इस फिल्म के खिलाफ काफी विरोध प्रदर्शन हुए थे जिसकी वजह से इसे बैन कर दिया गया था। लेकिन दीपा मेहता की इस फिल्म को दुनिया भर के दूसरे देशों में काफी तारीफ मिली थी।
5. URF प्रोफेसर (Urf Professor)

यह फिल्म साल 2000 में बनी थी पंकज आडवाणी निर्देशित और शर्मन जोशी, मनोज पाहवा, अंतर माली अभिनीत इस फिल्म को बोल्ड और हिंसक कंटेंट की वजह से बैन कर दिया गया था। हालांकि क्रिटिक्स ने इस ब्लैक कॉमेडी फिल्म की काफी तारीफ की थी।
0 Comments