लॉकडाउन के बीच पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू, जानें पूरा प्रोसेस



पटना यूनिवर्सिटी


कोरोना वायरस को कंट्रोल करने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. एडमिशन के लिए पहले उम्मीदवारों को कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (PUCET 2020) में शामिल होना होगा. इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट patnauniversity.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 20 जून को बंद कर दी जाएगी.


बिहार बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम मार्च में ही जारी कर दिए थे. ऐसे में छात्र अंडरग्रेजुएट (यूजी) प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं. अन्य बोर्ड के छात्रों के लिए, 1 जुलाई, 2020 से पुन: प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी और 31 जुलाई, 2020 को समाप्त होगी. एडमिशन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कक्षाएं 24 अगस्त, 2020 से शुरू होने वाली हैं. वहीं लॉकडाउन खत्म होने के बाद प्रवेश परीक्षा (PUCET 2020) की तारीखों के नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.

BA, B Com (Hons)

बीए, बी.कॉम प्रोग्राम के लिए प्रवेश परीक्षा दो घंटे की होगी. पेपर 100 अंकों का होगा जिसमें 60 अंक मानविकी और सामाजिक विज्ञान के होंगे और 40 अंक करंट अफेयर्स के होंगे. ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न भी पूछे जाएंगे. जो एक-एक अंक के होंगे.

B Sc (Hons)

बी.एससी (ऑनर्स) कार्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा दो घंटे की होगी. पेपर 100 अंकों का होगा जिसमें गणित / जीव विज्ञान, भौतिकी और रसायन विज्ञान के 70 अंक होंगे. ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न भी पूछे जाएंगे, जो एक-एक अंक के होंगे.

LL.B

एलएलबी कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा दो घंटे की होगी. पेपर 100 अंकों का होगा जिसमें कानूनी योग्यता से 60 अंक और सामान्य ज्ञान से 40 अंक होंगे. ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न भी पूछे जाएंगे. जो एक- एक अंक के होंगे.

कैसे करें आवेदन

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट patnauniversity.ac.in पर जाएं.

स्टेप 2- ‘apply online’ पर क्लिक करें..

स्टेप 3- अब रजिस्ट्रेशन करने के लिए मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी को सबमिट करें.

स्टेप 4- फोटो अपलोड करें, और फीस सबमिट करें.

Post a Comment

0 Comments