रॉयल एनफील्ड बाइक पर सवार होकर जा रहा था नवविवाहित जोड़ा, पुलिस ने रोका, जानें फिर क्या हुआ...

लॉकडाउन के चलते हमे हर रोज कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लॉकडाउन के कारण एक तरफ जहां समारोह, फंक्शन और त्योहारों का रंग फीका पड़ गया है वहीं दूसरी तरफ लोगों की शादियां भी टाल दी गईं हैं। हालांकि, इस समय कई ऐसी भी खबरें आ रहीं है जहां बिना धूम-धाम और बैंड-बाजे के शादियां हो रही हैं।

लोग काफी साधारण तरीके से और बिना दोस्त, रिश्तेदारों के शादिया कर रहे हैं। ऐसी एक शादी पंजाब में हुई है जहां नवविवाहित जोड़े शादी के बंधन में बंधने के बाद रॉयल एनफील्ड बाइक पर सवार होकर मंदिर से घर की तरफ जाते दिखे।

खबर के अनुसार पंजाब पुलिस ने जब इनको आते हुए देखा तो बाइक को रोक कर पूछ-ताछ करने लगी। पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान उनका बहार घूमने का कारण पूछा। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

MOST READ: बेटी जीवा के साथ बाइक पर सैर करते दिखे एमएस धोनी, पत्नी साक्षी ने शेयर किया वीडियो

उन्होंने पुलिस को बताया कि वे मंदिर से शादी करने के बाद अपने घर लौट रहे हैं। यह जान कर पुलिस ने उन्हें फूल देकर मिठाई भी खिलाई और उन्हें शादी की बधाइयां भी दी।

जोड़े ने बताया कि उन्होंने नगर प्रशाषन से एक साधारण शादी करने की सभी आवश्यक अनुमतियां ले ली थी। उनकी शादी में सिर्फ पांच लोग शामिल हुए थे।

MOST READ: ई-रिक्शा चालक ने निकाला शोसल डिस्टेंसिंग का सामाधान, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

उत्तर भारतीय शादियों में, खासकर पंजाब की शादियों में लोगों की काफी भीड़ इकठ्ठा होती है जिसे संभालना काफी मुश्किल होता है। दूर-दूर से शादियों में रिश्तेदार आते हैं और समारोह कई दिनों तक चलता है।

नवविवाहित जोड़े अपने वैवाहिक परिधान में थे और रॉयल एनफील्ड की बाइक पर मंदिर से लौट रहे थे। पुलिस द्वारा पूछे गए सभी सवालों का जवाब देने के बाद उन्हें वहां से जाने दिया गया।

Post a Comment

0 Comments