
कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए जारी लॉकडाउन के लगभग डेढ़ महीने बीतने के बाद प्याज की कीमतों में जहां कमी आई है वहीं आलू की कीमत पूर्व की तरह स्थिर है। वहीं हरी सब्जियों की कीमत में भी कमी ही आई है। लॉकडाउन से पहले स्थानीय बाजार में आलू का थोक मूल्य 20 रुपये प्रति किलो था जो अब 17 रुपये प्रति किलो है। खुदरा बाजार में आलू की कीमत 20 रुपये प्रति किलो है। वहीं प्याज का थोक मूल्य मार्च में 15 रुपये प्रति किलो था जो अभी 12 से 14 रुपये पहुंच चुका है। कारोबारियों के अनुसार बाजार में आलू-प्याज का सीजन है और इनकी आवक भी अच्छी है। इसलिए पहले की तुलना में इसकी कीमत कम हो गई है। आलू-प्याज व्यवसायी विजय साहू ने बताया कि राची में अधिकाश प्याज नासिक से आता है। नासिक में तीन सीजन में प्याज की खेती होती है। पिछली बार असमय हुई बारिश से प्याज की फसल को खूब नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद कई महीनों तक प्याज की कीमत तेज रही। नए सीजन में प्याज की फसल अच्छी हुई है इसलिए प्याज की कीमत में कमी आई है। आलू-प्याज के अलावा लहसून एवं अदरक की कीमतों में भी लॉकडाउन की तुलना में कमी आई है। जो लहसून पहले 220 रुपये प्रति किलो मिल रहा था अब उसकी कीमत 100 से 120 रुपये हो गई है। वहीं अदरक की कीमत भी घट कर 60 रुपये पहुंच चुकी है। सब्जी गाड़ियों को लेकर सख्ती हुई कम
राची के सब्जी बाजारों में आवक बढ़ने के साथ ही सब्जियों की कीमत में भी काफी तेजी से गिरावट आई है। नागा बाबा खटाल, कोकर, डोरंडा, एचईसी तथा हरमू के सब्जी बाजारों में भिंडी, करेला, बैंगन, कटहल सहित अन्य सब्जियों की कीमतों में खासा कमी आई है। सब्जी विक्त्रेता रामअवतार यादव ने बताया कि सब्जी गाड़ियों को लेकर प्रशासन की सख्ती कम हुई है। कई किसान गाव से ऑटो, बाइक समेत अन्य वाहनों से सब्जियों को शहर लाकर बेच रहे हैं। इटकी, नगड़ी, भरनो, पिठोरिया, ओरमाझी, माडर आदि जगहों से लगातार सब्जी बाजार में पहुंच रही हैं। ऐसे में सब्जियों की कीमत में कमी आई है। कुडलाटोली गाव के किसान राजेंद्र महतो ने बताया कि सब्जी बाजार का अभाव है। फसले दूसरे राज्यों में भेजा जाना बहुत कम हो गया है। लगातार हो रही बारिश से सब्जियों के रखरखाव में भी समस्या आ रही है। किसान कम कीमत पर ही सब्जी बेचने पर मजबूर हैं। सब्जियों की कीमत प्रति किलो
बैंगन- 16-18 रुपये
भिंडी- 15-20 रुपये
कटहल- 20-25 रुपये
करैला- 25-30 रुपये
परवल- 20-25 रुपये
टमाटर- 15-20 रुपये
मिर्च - 20-30 रुपये
कच्चा आम 30-40 रुपये
कद्दू 10 से 20 रुपये
0 Comments