
पुराने समय से ये परम्परा चली आ रही है कि वकील काला और डॉक्टर सफ़ेद कोट पहनते है। अदालतों की वेशभूषा हमारे यहां अंग्रेजी राज की निशानी है। यूरोप में न्यायाधीश और वकील लबादे पहनते हैं। ये लबादे पुराने राज दरबारों और गिरिजाघरों के पादरी भी पहनते हैं। दरबारों में इनके रंग लाल, काले और सफेद भी होते हैं।
वकील काला और डॉक्टर क्यों पहनते है सफेद कोट:
हमारे वकील सफेद कपड़ों पर काले कोट का बड़ा कारण है न्याय से जुड़े लोगों को दो विपरीत धारणाओं के बीच में से न्यायपूर्ण निर्णय को निकालना होता है। सफेद और काले रंग विपरीत धारणाओं के प्रतीक हैं। एक बात यह भी कही जाती है कि काला रंग सुरक्षा का रंग है। वकील अपने मुवक्किल की रक्षा का प्रयास करता है।

डॉक्टरों के सफेद कोट की शुरुआत बीसवीं सदी में ही हुई है। यह रंग स्वच्छता का प्रतीक है। इसके अलावा यह रंग ईमानदारी, पवित्रता और ईश्वरत्व का प्रतिनिधि भी है। दुनिया की तमाम सभ्यताओं में सफेद रंग को पवित्र माना जाता है।

0 Comments