
Lockdown In India: देश में लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है. कई शर्तों के साथ काम करने की छूट सरकार ने दी है, लेकिन लोगों के मन में यह सवाल है कि स्कूल-कॉलेज कब खोले जाएंगे.।
इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार रात को ये साफ किया है कि स्कूल और कॉलेज खोलने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है और देशभर में सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने पर अभी भी रोक है.।
ANI
✔@ANI
No such decision taken by Ministry of Home Affairs. All Educational institutions are still prohibited to open, throughout the country: Press Information Bureau (PIB) on media reports that Ministry of Home Affairs has permitted all States to open schools
गृह मंत्रालय की ओर से ये बयान इसलिए भी आया है क्योंकि कई खबरें ऐसी आ रही थीं कि मंत्रालय ने सभी राज्यों में स्कूल खोलने की अनुमति दे दी है. इन खबरों के फैलने के बाद गृह मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से यह वक्तव्य जारी किया गया.।
प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है। देशभर में सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने पर अभी भी रोक है.’’।
बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए मार्च मध्य से सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं.।
0 Comments