सनी देओल का भड़का गुस्सा कहा- धोखे के बाद काम नहीं करूंगा, शाहरुख खान मुझसे डरता था

आज से 27 साल पहले फिल्म डर में शाहरुख खान और सनी देओल ने एक साथ काम किया था। शाहरुख खान ने इसमें यादगार निगेटिव भूमिका निभाई थी। सनी देओल रोमांटिक किरदार में थे। लेकिन इस दौरान सनी देओल निर्देशक यश चोपड़ा से काफी नाराज थे। शाहरुख को फिल्म में जमकर लाइम लाइट दी गई।

ऐसे में सनी देओल खफा थे कि उन्हें हीरो के बनाने के बाद भी साइड कर दिया गया है। इस पूरे मामले को लेकर एक सीन के दौरान उन्होंने यश चोपड़ा के सामने गुस्से में अपनी पैंट भी फाड़ दी थी। हालांकि एक इंटरव्यू में सनी देओल ने साफ तौर पर कहा था कि इस फिल्म के दौरान विलेन शाहरुख खान को इतना बड़ा क्यों कर दिया गया था।

sunny deol, Shahrukh Khan,


मेरी सिर्फ इतनी सी परेशानी थी। सनी ने साफ कर दिया था कि वह यश चोपड़ा के साथ काम नहीं करेंगे, उन्होंने जिसपर भरोसा  किया उसी ने धोखा दिया है। फिलहाल कैसे सनी देओल के बेटे की डेब्यू फिल्म पल पल दिल के पास ने ये सारा गेम बदल दिया। शाहरुख और सनी की दोस्ती हो गई।यहां पढ़िए पूरी खबर.. 

सनी देओल ने बताया डर फिल्म का किस्सा

सनी देओल ने खुद इस बात का जिक्र किया था कि कैसे एक सीन पर निर्देशक यश चोपड़ा के साथ चर्चा के दौरान उनका गुस्सा काफी हावी हो गया था। उसके बाद उन्होंने जो किया वो उनके लिए यादगार बन गया था। ये पूरा मामला था, डर में शाहरुख खान का होना और सनी देओल की नाराजगी का।

शाहरुख के कारण सनी ने किया किया काम

डर की रिलीज के साथ ही सनी देओल ने प्रण लिया था कि वे कभी यश चोपड़ा और शाहरुख खान के साथ काम नहीं करेंगे। सनी देओल ने अपने पूरे करियर में कभी चोपड़ा कैंप की ओर नहीं देखा।

सनी देओल के बेटे के कारण सुधर गया दोनों का रिश्ता

हाल ही में जब सनी देओल के बेटे करण देओल की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' का टीजर रिलीज किया गया, तो शाहरुख ने ट्विटर पर करण को बधाई दी। जिस पर सनी देओल ने भी रिप्लाई किया। 

शाहरुख खान ने ट्विटर पर लिखा

शाहरुख खान ने ट्विटर पर लिखा- 'क्या शानदार टीजर है। एक खूबसूरत फिल्म के लिए करण और सहर को शुभकामनाएं। सनी देओल ने इस फिल्म को दिल और आत्मा से बनाया है। टीम को ढेर सारा प्यार।' इस पर सनी ने रिप्लाई किया कि धन्यवाद शाहरुख..

सनी देओल ने हमेशा खुले तौर पर की

हालांकि इस पूरे मामले को काफी लंबा वक्त गुजर चुका है। फिलहाल शाहरुख और सनी देओल के बीच दूरी खत्म हो गई है। लेकिन ये हिंदी सिनेमा की वो लड़ाई है जिसकी चर्चा सनी देओल ने हमेशा खुले तौर पर की है। 

Post a Comment

0 Comments