
पाकिस्तान (Pakistan) के केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी (Fawad Chaudhary) ने कहा है कि 'हम चोर को चोर और डाकू को डाकू नहीं कहेंगे, तो और क्या कहेंगे. हमने किसी को गाली नहीं दी है, हम चोर को चोर ही कहेंगे.' 'एआरवाई न्यूज' के कार्यक्रम 'ऑफ द रिकॉर्ड' में फवाद चौधरी ने कहा, 'लोगों ने हमें चुना है. हम जवाबदेही के लिए सरकार में आए हैं. हम कह रहे हैं कि जवाबदेही होनी चाहिए. क्या यह गाली है?'
उन्होंने कहा कि पीटीआई (Pakistan Tehreek-e-Insaf) ने इस बात पर वोट लिया है कि हम हमें जवाबदेह ठहराया जाएगा. नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) और मरियम नवाज (Mariyam Nawaz) पर अदालतों में साबित हुआ है, नवाज शरीफ और मरियम नवाज दोषी हैं. वे जमानत पर जेल से बाहर हैं. अब हम चोर को चोर नहीं कहेंगे और डाकू को डकैत कहेंगे, तो और क्या कहेंगे. कहेगा हमने किसी को गाली नहीं दी है, हमने सिर्फ चोर को चोर ही तो कहा है.
'राजनीतिक दलों के पास फिलहाल अपनी कोई योजना या स्ट्रक्चर नहीं है'
केंद्रीय मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि राजनीतिक दलों को अपने स्वयं के थिंक टैंक बनाने चाहिए. थिंक टैंक के माध्यम से आलोचना और परामर्श अच्छा होगा. राजनीतिक दलों के पास फिलहाल अपनी खुद की कोई योजना या स्ट्रक्चर नहीं है. कोई दल सरकार में आता है तो अपना स्ट्रक्चर फिर बनाती है. कोरोना वायरस मिसाल ले लें. आलोचना करने वाले दलों के पास कोई योजना नहीं है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्रीय स्तर पर पहले सुधारों को छोड़ें पहले यह जिला स्तर पर करें. जिलों के बाद सूबों से संबंधित सुधारों की तरफ तवज्जो करें.
गौरतलब है कि इस समय जब पाकिस्तान में एक तरफ कोरोना का कहर फैला हुआ है और अभी तक सरकार इस पर काबू पाने में नाकाम रही है. यहां तक कि हालात इतने खराब हैं कि मई में कोरोना के दो लाख मामले सामने आने की आशंका जताई जा चुकी है. दूसरी तरफ देश खराब होती आर्थिक स्थिति से दो-चार है, तब सरकार को विपक्षी पार्टियों की आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है.
0 Comments