
एल्कोहल को सेवन इंसान की सेहत के लिए हानिकारक है। एक इंसान शराब का आदी तब बनता है जब वह काफी तनाव में होता है। शराबियों की बात करें तो हमारी आंखों के सामने एक ऐसा आदमी दिखाई पड़ता है जो कि दुनियादारी से काफी दूर रहता है और अपनी ही दुनिया में मगन रहता है।
शराबियों के कुछ खास लक्षण:
# शराबी हर वक्त नहीं पीते, लेकिन एक बार पीना शुरू कर दें तो वह खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं और बिना किसी चिंता के पीते ही रहते हैं।
# शराब का सेवन करने के बाद शराबियों की याददाश्त कम हो जाती है। अगर वह कम पिएं तो भी उन्हें कई बातें याद नहीं रहती हैं।
# शराब ना पीने पर शराबियों को पसीना आने लगता है और उनकी दिल की धड़कनें तेज होने लगती हैं। ऐसे में उनका स्वभाव काफी चिड़चिड़ा हो जाता है और उन्हें शारीरिक तौर पर मुसीबतों का सामना भी करना पड़ता है।
# शराब का सेवन करने के बाद शराबियों को भूख तक नहीं लगती। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शराब से ही उनका पेट इतना भर जाता है कि उन्हें खाने का ध्यान भी नहीं रहता है।
# अक्सर शराबी अपनी शराब की लत को छिपाने के लिए झूठ का सहारा लेते हैं। जैसे कि अगर कहीं दोस्तों के साथ पीने का प्रोग्राम फिक्स हो जाता है तो वह घर पर झूठ बोलते हैं कि ऑफिस से लेट आउंगा, आज काम बहुत है।
0 Comments