CTET परीक्षा में हिंदी भाषा से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल, हर किसी को जानना है जरुरी



सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में हिंदी भाषा से जुड़े 30 अंको के लिए 30 सवाल पूछे जाते है। इस परीक्षा में शब्दों से जुड़े कुछ सावल अक्सर पूछे जाते है। इसलिए इस टॉपिक की अच्छी तैयारी करना बेहद जरुरी है क्योंकि हिंदी भाषा स्कोरिंग के लिए सबसे बेहतर है। पुराणी प्रश्नपत्रों का अवलोकन करने पर आपको पता चल जाएगा कि इस परीक्षा में शब्दों से जुड़े कुछ सवाल अक्सर पूछे गए है, जो बेहद आसान होते है लेकिन उचित जानकारी न होने के कारण यह अंक आपको नहीं मिल पाते है।


CTET परीक्षा में कई बार एकार्थक प्रतीत होने वाले शब्दों के बारे में भी सवाल पूछे गए है। अगर आपका शब्दभंडार अच्छा है तो इन सवालों को हल करना बेहद आसान है। हिंदी भाषा में कुछ शब्द ऐसे होते है जिनके अर्थ में थोड़ी-बहुत समानता होते हुए भी अर्थ और प्रयोग की दृष्टि से सूक्ष्म अंतर होता है, ऐसे शब्द
 'एकार्थक प्रतीत होने वाले शब्द' कहे जाते हैं। यह शब्द एक-दूसरे के पर्यायवाची जरूर लगते हैं, परंतु होते नहीं है। आइए विस्तार से जानते है इन शब्दों के बारे में...




1. अस्र-शस्र 


अस्र- जो हथियार फेंककर चलाया जाता है। 


जैसे- बाण, भाला, हथगोला


शस्त्र: जो हथियार हाथ में पकड़कर चलाया जाता है।


जैसे: तलवार और बंदूक

2. अपराध-पाप


अपराध: सामाजिक एवं सरकारी कानून का उल्लंघन।


पाप: नैतिक एवं धार्मिक नियमों का भंग करना।

3. अभिमान-अहंकार


अभिमान: सच्चे गर्व को अभिमान कहा जाता है।


अहंकार: झूठे घमंड को अहंकार कहा जाता है।

4. अधिक-पर्याप्त


अधिक: आवश्यकता से ज्यादा।


पर्याप्त: आवश्यकता के अनुसार।

5. आवश्यक-अनिवार्य


आवश्यक: जरूरी।


अनिवार्य: जो छोड़ा न जा सके अर्थात वह करना ही पड़े।

6. अमूल्य-बहुमूल्य


अमूल्य: जो चीज मुल्य देकर भी प्राप्त न कि जा सके।


बहुमूल्य: जिस चीज का बहुत मुल्य देना पड़े।

7. आवेदन-प्रार्थना


आवेदन: योग्यतानुसार किसी पद के लिए कथन द्वारा प्रस्तुत होना।


प्रार्थना: किसी कार्य सिद्धि के लिए विनम्रतापूर्वक कहना।

8. आलोचना-निंदा


आलोचना: पक्षपात रहित होकर गुण-दोष बताना।


निंदा: पक्षतापूर्ण बुराई करना।

9. ईर्ष्या-द्वेष


ईर्ष्या: किसी की उन्नति देखकर जलना।


द्वेष: किसी दूसरे के प्रति शत्रुता का भाव।

10. इच्छा-अभिलाषा


इच्छा: किसी वस्तु की चाह।


अभिलाषा: कोई विशेष इच्छा।




Post a Comment

0 Comments