
यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-
हाल ही भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने विदेशी निवेश से जुड़े संरक्षक बैंकों को किस देश से आने वाले विदेशी निवेश की निगरानी में वृद्धि करने को कहा है। - चीन
फेसबुक ने हाल ही मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लैटफॉम्र्स लिमिटेड में कितने फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की। - 9.99 फीसदी
हाल ही जिस राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना लॉन्च की है। - मध्य प्रदेश
वह राज्य सरकार जिसने मानसून से पहले राज्य में जल निकायों को गहरा करने के लिए ‘सुजलाम सुफलाम जलसंचय अभियान’ के तीसरे संस्करण की शुरुआत की। - गुजरात
भारतीय बैडमिंटन संघ और भारतीय खेल प्राधिकरण ने संयुक्त तौर पर 20 अप्रेल 2020 को जिसके नेतृत्व में ऑनलाइन कोच विकास कार्यक्रम की शुरुआत की है। - पुलेला गोपीचंद
हाल ही सीमा सडक़ संगठन ने जिस राज्य के ऊपरी सुबनसिरी जिले में सुबनसिरी नदी के ऊपर दापोरीजो में 430 फीट लंबे बैली पुल का विस्तार किया। - अरुणाचल प्रदेश
देश में ऐसा पहला ग्रीन राज्य जो है जिसमें कोरोनो वायरस के मामले नहीं है। - गोवा
वह कंपनी जिसने दृष्टिहीन लोगों के लिए ‘टॉकबैक’ कीबोर्ड विकसित किया है। - गूगल
अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के जिस अमरीकी नागरिक को शीर्ष विज्ञान बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया है। - सुदर्शनम बाबू
0 Comments