सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में शुरू हुआ यूपी बोर्ड उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य



मऊ। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य मंगलवार से छह मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शुरू हुआ। मूल्यांकन केंद्रों के मुख्य द्वार से गुजरने वाले परीक्षकों सहित अधिकारियों, कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से विभाग की तरफ से 835 परीक्षकों को बुलाया गया था। केवल 738 परीक्षक शामिल हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने सभी मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। लापरवाह परीक्षकों की सूची निदेशालय को भेजा है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए नगर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, नोमानी इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, जीवन राम इंटर कॉलेज तथा शहीद इंटर कॉलेज मधुबन को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मंगलवार को सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। मूल्यांकन केंद्रों के मेन गेट से गुजरने के दौरान परीक्षकों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। विभाग की तरफ से सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से 835 परीक्षकों को बुलाया गया था, जिसमें केवल 738 परीक्षक शामिल हुए। मूल्यांकन केंद्रों पर 531672 कापियां जांची जानी है। मंगलवार को अपराह्न तक 29572 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी थी। इसके पूर्व 44472 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई थीं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से सभी मूल्यांकन केंद्रों पर हो रही प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने सभी मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना रहा कि अनुपस्थित परीक्षकों की सूची निदेशालय भेज दी गई है। लापरवाह परीक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments